आज 26 जून, गुरुवार से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही हैं. ये गुप्त नवरात्रि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होकर नवमी तक चलेंगी. ये 9 दिन मां दुर्गा को समर्पित होते हैं और इसमें 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है. आज 2 बेहद शुभ योग बन रहे हैं.
आज बने 2 शुभ राजयोग
आज मिथुन राशि में गुरु और सूर्य की मौजूदगी गुरु आदित्य योग बना रही है. साथ ही चंद्रमा भी मिथुन राशि में होने से चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है. इसके अलावा आज आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र के संयोग में ध्रुव योग भी प्रभावी रहेगा. साथ ही आज शुक्र कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थितियां 5 राशि वालों को बंपर लाभ देंगी.
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा. आपको शुभ सूचना मिलेगा. प्रमोशन और ढेर सारा पैसा मिलने के योग हैं. कारोबारियों को भी मुनाफा होगा. आपके विरोधी आपकी तरक्की की तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. रिश्ते अच्छे रहेंगे.
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए तो बहुत ही अच्छा रहेगा. दोनों शुभ योग मिथुन राशि में ही बन रहे हैं. करियर में उन्नति मिलेगी. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. किसी बड़ी परेशानी से निजात मिलेगी. मान सम्मान बढ़ेगा. परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी.
सिंह राशि: वैसे तो सिंह राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है लेकिन आज इन जातकों को मां दुर्गा की विशेष कृपा हासिल हो सकती है. धन लाभ के मौके मिलेंगे. रुका हुआ धन मिलेगा. कारोबारियों का लाभ का सौदा हो सकता है. आत्मबल बढ़ेगा. खर्च कम रहेंगे.
धनु: धनु राशि वालों पर भी शनि की ढैय्या है लेकिन आज का दिन सौभाग्यशाली रहेगा. जो लोग पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं उन्हें विशेष फायदा होगा. जीवनसाथी से अच्छी बनेगी. निवेश कर सकते हैं. लव लाइफ अच्छी रहेगी. धन लाभ होगा.
मीन राशि: मीन राशि के जातकों शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है जो बेहद कष्टकारी होता है. लेकिन आज उन पर मां दुर्गा की कृपा रहेगी. जो उन्हें धन लाभ देगी. साथ ही समस्याओं से राहत देगी. प्रॉपर्टी से जुड़े काम में सफलता मिल सकती है. घर में खुशी का माहौल रहेगा.
















Leave a Reply