UP के इटावा में गैर ब्राह्मण होने के कारण दुर्व्यवहार का शिकार हुए भागवताचार्यों पर ही मुकदमा दर्ज होने से बवाल हो गया है. इससे अहीर रेजिमेंट की मांग करने वाले यादव समाज के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है. अहीर रेजिमेंट और यादव संगठन के करीब 2 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया.
कथावाचक पर मुकदमा और नेता गगन यादव को नजरबंद किए जाने का विरोध में नारेबाजी की. हाईवे पर पुलिस पहुंची तो ये कार्यकर्ता घटनास्थल वाले दांदरपुर गांव पहुंच गये. गांव के बाहर मौजूद पुलिस ने गांव में जाने से रोका तो इन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. इससे पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी. पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है.

पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत करा दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारी आगरा-कानपुर हाईवे पर दादरपुर गांव के बाहर जमा हो गए. यह वही गांव है, जहां 22 जून को कथावाचक और उसके दो साथियों की ब्राह्मणों ने पिटाई की थी. सूचना पाकर पुलिस दादरपुर गांव पहुंची. पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को समझाना चाहा, तो नोकझोंक हो गई. तभी भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया. पुलिस ने हंगामा बढ़ता देख 12 थानों की फोर्स बुलाई। इंस्पेक्टर ने पिस्टल निकालकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा.

दावा है- पुलिस की तरफ हवाई फायरिंग भी की गई. यहां पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है. आसपास के 4 गांवों में पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है. इंडियन रिफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन यादव ने कथावाचक की पिटाई मामले पर विरोध जताया था. उन्होंने आज 26 जून को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इटावा आने का ऐलान किया था जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था. इसके विरोध में कई जिलों से यादव समाज के लोग इटावा पहुंचे हैं.

बकेवर के दांदरपुर में भागवत कथा के दौरान यादव और जाटव जाति के आचार्यों से तीन दिन पहले दुर्व्यवहार हुआ था. उनकी चोटी काटने के साथ ही सिर मुंडवा दिया गया था. उन पर यजमान महिला का पेशाब भी छिड़का गया था. महिला के पैर पर नाक रगड़वाई गई थी. इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आ गई. चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. सपा ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया और भागवतार्यों को लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया. इससे राजनीतिक गहमागहमी भी बढ़ गई. इसी बीच मामले ने नया मोड़ ले लिया. यजमान महिला ने भागवताचार्यों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया.

इस बीच बुधवार की रात जाति छिपाकर कथा करने का आरोप लगाते हुए भागवताचार्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया. इससे नाराज यादव समाज आक्रोशित हो गया. समाज के तीन सौ से अधिक लोगों ने गुरुवार को बकेवर थाने के सामने नारेबाजी करके कानपुर आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया. जाम लगाने की जानकारी पर बकेवर, भरथना, लवेदी, ऊसराहार थाने की पुलिस पहुंची. पुलिस को देखकर कार्यकर्ता भाग निकले. नारेबाजी करते हुए घटनास्थल दांदरपुर की तरफ चले गए. दांदरपुर से कुछ पहले ही लुधियानी निबाड़ीकला मार्ग पर सीओ अतुल प्रधान पुलिस फोर्स के साथ मौजूद मिले. पुलिस ने इनको गांव के अंदर जाने से रोका तो वे पुलिस से नोंकझोक करने लगे. पुलिस ने जब इनको गांव में जाने नहीं दिया तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिये. इस दौरान पुलिस अपने को बचाती रही. पत्थर लगने से पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गयीं. कुछ देर में ही भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया और बवाल करने वालों को खदेड़ दिया. इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. घटना से दांदरपुर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. गांव के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं.
















Leave a Reply