सूर्य-केतु मिलकर खोलेंगे धन का पिटारा! आज से शुरू 3 राशि वालों का गोल्‍डन टाइम, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

Spread the love

ग्रहों के राजा सूर्य और क्रूर ग्रह केतु एक ही दिन नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. ऐसा दुर्लभ योग कई साल बाद बना है और कुछ राशियों को जबरदस्‍त प्रॉफिट मिल सकता है. 

ज्‍योतिष के अनुसार सूर्य एक महीने में गोचर करते हैं और केतु ग्रह डेढ़ साल में गोचर करते हैं. लेकिन इस बीच वे नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं. इस बार सूर्य और केतु एक ही दिन नक्षत्र बदल रहे हैं. 

सूर्य और केतु का नक्षत्र परिवर्तन

6 जुलाई को सूर्य नक्षत्र गोचर करके पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु माने जाते हैं. वहीं केतु नक्षत्र परिवर्तन करके पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं. इसके चलते 7 जुलाई से 3 राशि वालों को बहुत लाभ हो सकता है. 

मेष राशि: सूर्य-केतु का नक्षत्र गोचर मेष राशि के जातकों को करियर में लाभ हो सकता है. मान-सम्‍मान बढ़ेगा. इनकम बढ़ाने के नए सोर्स मिल सकते हैं. मेहनत का फल मिलेगा. नई जॉब का ऑफर मिल सकता है. 

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए सूर्य-केतु का नक्षत्र गोचर करियर में तरक्‍की दे सकता है. यह धन लाभ कराएगा. आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. पूजा-पाठ में मन लगेगा. कारोबारियों की बड़ी डील फाइनल हो सकती है. 

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों को सूर्य-केतु का नक्षत्र गोचर जीवन में सकारात्‍मकता देगा. करियर में नया टास्‍क मिल सकता है. आप अच्‍छा काम करेंगे और तारीफ पाएंगे. किसी ट्रिप पर जा सकते हैं. आर्थिक लाभ होगा. 

शुभ मुहूर्त

प्रदोष काल-06:31 PM से लेकर 07:41 PM बजे तक.
अभिजीत मुहूर्त-12:04 PM से लेकर 12:57 PM बजे तक.
अमृत का मुहूर्त-07:09 AM से लेकर 08:56 AM बजे तक.
ब्रह्म मुहूर्त- 04:12 AM से लेकर 05:00 AM बजे तक.
विजय मुहूर्त-02:10 AM से लेकर 03:03 AM बजे तक.
गोधूलि मुहूर्त 12:01:02 से लेकर 13:37:51 बजे तक.
निशिता काल-11:17 PM से लेकर 12:09 AM, 8 जुलाई तक.

राहुकाल और अशुभ समय

राहुकाल- 07:31 AM से लेकर 09:11 AM तक.
यम गण्ड- 10:51 AM से लेकर 12:31 PM तक.
कुलिक – 2:11 PM से लेकर 3:52 PM तक.
दुर्मुहूर्त – 12:58 PM से लेकर 01:51 PM, 03:38 PM से लेकर 04:32 PM तक.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *