फतेहपुर में 27 करोड़ से कोर्रा कनक से मुत्तौर तक बनी नई सड़क ने दो महीनों में ही तोड़ दम

Spread the love

रिजवान उददीन, फतेहपुर।
फतेहपुर में कोर्रा कनक से मुत्तौर तक बनी नई सड़क ने महज दो महीनों में ही दम तोड़ दिया. लगभग 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण क्षेत्रीय विधायक विकास गुप्ता के अथक प्रयासों से संभव हुआ था, जिसे लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 27 करोड़ की लागत से बनवाया लेकिन निर्माण कार्य में जमकर बंदरबांट और भ्रष्टाचार सामने आया है.

बता दें कि यह सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है, कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं और डामर उखड़ गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर चलना अब खतरनाक हो गया है. कहीं पर रोड धंस गई है, तो कहीं पर पूरी परत उखड़कर किनारे जमा हो गई है. सड़क निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे यह सड़क महज कुछ ही सप्ताहों में जवाब दे गई. इस सड़क को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की मंशा अच्छी थी लेकिन विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों ने भ्रष्टाचार से पूरे काम की गुणवत्ता को मिट्टी में मिला दिया.

इससे न केवल जनता की उम्मीदों पर पानी फिरा, बल्कि करोड़ों रुपये का नुकसान भी हुआ. ग्रामीणों का मानना है कि यदि सही गुणवत्ता की सामग्री और तकनीकी मानकों का पालन किया गया होता, तो सड़क वर्षों तक टिकती। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की जांच की मांग की है.

अनिल कुमार सिंह पी डब्लू डी ने बताया है कि देखिए उसमें हमारा काम निर्माणधीन है जिसका जून तक समय पूरा होने को था पूरा नहीं कर पाए टाइम एक्सचेंज को लेकर और जो यह सड़क खराब हुई है चार-पांच जगह पर इसका मेन कारण यह है कि इस पर हैवी ट्रैक चिल्ला वाली रोड बंद होने के कारण सर खनन सामग्री यही से गुजरा है जिसके कारण कुछ जगह पर क्षेत्रीग्रस्त सड़क हुई है ठेकेदार को लिख दिया गया है और निर्देशित भी किया गया है और कल से वह काम शुरू भी होगा जो भी खराब पार्ट है उसको निकाल कर नए सिरे से ठीक किया जाएगा. इस सड़क की लंबाई 10 किलोमीटर है इसमें काम 95% लगभग पूरा हो चुका है 5%शीघ्र ही पूरा कर दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *