रिजवान उददीन, फतेहपुर।
फतेहपुर कोतवाली व नगर क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, महिला की मौत से गुस्साए स्वजनों ने शव को असप्ताल के मुख्य द्वार पर रखकर जमकर हंगामा काटा, जिन्होंने अस्पताल के डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन व खून चढ़ाए जाने के गम्भीर आरोप लगाए. हंगामे की सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने स्वजनों को समझा बुझाकर शांत करवा मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतका के स्वजनों की दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर लोधौरा गांव निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी संगीता 35 वर्षीय को प्रसव पीड़ा के चलते एक आशा बहू के कहने पर प्रशव के लिए कोतवाली व नगर क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास स्थित निजी अस्पताल सन्दीप असप्ताल में लेकर पहुंचे थे, जहां कथित डॉक्टर ( झोलाछाप) ने महिला के स्वजनों को बगैर बताए ऑपरेशन से डिलीवरी करवा दिया. डिलेवरी के बाद प्रसूता को खून की कमी बता डॉक्टर ने खून चढ़ाया, जिसके बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई. हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने प्रसूता को फतेहपुर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. स्वजन प्रसूता को गम्भीर हालत में लेकर फतेहपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्रसूता की गम्भीर हालत को देख एडमिट करने के लिए मना कर दिया, जिस पर स्वजनो ने प्रसूता को लेकर कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां कई दिनों तक डॉक्टरों ने वेंटिलेटर में रखने के बाद स्वजनों को प्रसूता की हालत में कोई सुधार न होने की वजह से घर लेकर जाने की सलाह दी.
स्वजन प्रसूता को उसके इलाज की आखिरी उम्मीद लेकर प्रयागराज के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान प्रसूता ने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों द्वारा प्रसूता की मौत की पुष्टि किये जाते ही स्वजन स्तब्ध रह गये, जो कि मृतका के शव को लेकर पुनः खागा लौट आये, जहां उन्होंने सन्दीप अस्पताल के मुख्य द्वार पर शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया, जिन्होंने अस्पताल के झोलाछाप डॉक्टर पर बगैर बताए प्रसूता की ऑपरेशन से डिलेवरी करवाए जाने व गलत खून चढ़ाए जाने के गम्भीर आरोप लगाना शुरू कर अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दिया. इस दौरान स्वजनों की अस्पताल संचालक व स्टॉफ कर्मियों से तीखी नोक झोंक भी हुई.
हंगामे की सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने स्वजनों को समझा बुझाकर शांत करवा, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतका के स्वजनो की दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
घटना की सूचना पाते ही सीओ ब्रजमोहन राय भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मृतका के स्वजनों समेत घटना के बावत अन्य लोगो से भी पूँछतांछ कर विस्तृत जानकारी हांसिल किया.
पुलिस टीम व सीओ के पहुंचने के पूर्व ही असप्ताल संचालक( कथित) डॉक्टर असप्ताल से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम सरगर्मी से जुट गई है.महिला की मौत की खबर पाकर स्वजनों में कोहराम मच गया, ससुराल व मायके पक्ष के लोग रो रो कर बेहाल रहे.
सीओ श्री राय ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल जारी होने जांच, तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही किये जाने की बात कही है.
















Leave a Reply