रिजवान उददीन, फतेहपुर।
सरकार की सख्ती के बावजूद UP के किसान खासतौर पर फतेहपुर के किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे जिससे फतेहपुर जनपद प्रदेश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है.धान की फसल काटने के बाद किसानों ने खेतों में लगाई आग,सेटेलाइट के माध्यम से की गई निगरानी में 41 मामले में आए सामने,11 किसानों पर 55 हजार का लगाया गया जुर्माना,राजस्व विभाग ने 4 किसानों से अब तक वसूला 20 हजार रुपए,बिना एसएमएस चला रहे 4 हार्वेस्टर स्वामियों को दिन गई नोटिस दी गयी है.
प्रशासन की रोक के बावजूद पराली जलाने का सिलसिला नहीं रुक रहा है और किसान बेधड़क होकर पराली जलाने में जुटे है. जिले की तीनों तहसील में कृषि विभाग को सैटेलाइट सर्वे द्वारा 41 मामले संज्ञान में आए जिसमे पराली जलाने के कुल 11 मामले थे.
उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी रंजीत चौरसियाने बताया कि जनपद में अभी तक 41 घटनाएं सैटेलाइट के माध्यम से प्राप्त हुई है. 11 में पराली जलाने की घटना की पुष्टि हुई है इसमें कृषि विभाग के कर्मचारी और लेखपाल द्वारा इसकी पुष्टि की गई है. इसमें 55 हजार का जुर्माना लगाया गया है अब तक 20 हजार रुपए जुर्माने की वसूली की गई है. इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. प्रतिदिन टीम क्षेत्र में भ्रमणशील है ताकि कोई पराली न जला पाए. चार ऐसे कंबाइन हार्वेस्टर प्राप्त हुए हैं जिसमें पता चला है की कंबाइन में एसएमएस तो लगी हुई थी लेकिन उसे बिना चलाए हुए कटाई का काम कर रहे थे. दोबारा ऐसे कार्य में पाए जाने पर सीजर की कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply