साल 2026 में राहु का डबल गोचर! तीन राशियों को धनलाभ के योग, 4 के लिए संकट

Spread the love

नया साल, नई खुशिया और नई उम्मीदें लेकर आता है. साल 2026 कुछ समय में शुरू होने वाला है. ज्योतिषियों के अनुसार, इस नए साल में कई सारे ग्रह अपनी चाल और नक्षत्र में परिवर्तन करने जा रहे हैं इन्हीं में से एक है राहु. ज्योतिष शास्त्र में राहु पापी ग्रह और उल्टी चाल चलने वाला ग्रह माना जाता है. जब भी राहु किसी की राशि में बैठता है तो उसके दिमाग को भ्रमित करने की कोशिश करता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में दो बार अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे. जिसमें राहु 2 अगस्त 2025 को कुंभ राशि में रहते हुए धनिष्ठा नक्षत्र में आएंगे. उसके बाद साल 2026 के अंत में दिसंबर में राशि परिवर्तन करके कुंभ से निकलकर मकर राशि में चले जाएंगे. ऐसे में ये दोनों परिवर्तन कई राशियों के लिए अच्छा टाइम लाएंगे. आइए जानते हैं कि उन राशियों के बारे में.

मिथुन: राहु गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बड़े अवसर लेकर आएगा. करियर में वह काम बनेंगे जो लंबे समय से रुक रहे थे. जोखिम वाले काम जैसे स्टार्टअप, नया बिजनेस या प्रोजेक्ट, मनचाहा रिजल्ट दे सकते हैं. विदेश से जुड़ा काम, ऑनलाइन कमाई और टेक्नोलॉजी सेक्टर में फायदा मिलने के संकेत हैं. लोगों के बीच आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ेगा.

तुला: राहु का यह परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए आर्थिक मजबूती देने वाला साबित होगा. निवेश, संपत्ति या बचत से फायदा होने की संभावना है. जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें बेहतर अवसर मिल सकते हैं. परिवार में मतभेद कम होंगे. रिश्तों में सुधार दिखेगा. पढ़ाई और प्रतिस्पर्धा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. मेहनत का फल मिल सकता है.

कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर मेहनत को सफलता में बदलने वाला है. लंबे समय से जो लक्ष्य अधूरा था, वह पूरा होने की संभावना है. बिजनेस प्लान या करियर ग्रोथ में उम्मीद से ज्यादा परिणाम मिल सकते हैं. जमीन-जायदाद के मामलों में लाभ और परिवार में खुशी का योग है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु ग्रहण और असमंजस का कारक माना जाता है, और इसी वजह से कुछ राशियों के जीवन में आर्थिक, स्वास्थ्य और व्यवसाय संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। विशेषकर वृषभ, सिंह और अन्य चार राशियों के लिए यह वर्ष सावधानी का संकेत देता है। इन राशियों के जातकों को खर्चों में वृद्धि, कार्यों में बाधा और घरेलू जीवन में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, समय पर सही उपाय अपनाने से राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है।

वृषभ:आने वाले साल 2026 में वृषभ राशि के जातकों को राहु के प्रभाव से सतर्क रहने की जरूरत है. नौकरी या करियर में कई बार समस्याएँ आ सकती हैं और आय कम होने की संभावना बन सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इस अवधि के दौरान खर्चे भी बढ़ सकते हैं, जिसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा. व्यवसायिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना बहुत जरूरी होगा, अन्यथा नुकसान होने की संभावना है. घरेलू जीवन में भी छोटी-छोटी परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं. जरूरी कार्यों में रुकावट और समय पर काम पूरा न होने से मन में चिंता और तनाव बढ़ सकता है.

उपाय: शनिवार के दिन काले तिल का दान करें.

सिंह: सिंह राशि वालों के लिए साल 2026 राहु के प्रभाव से चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में बनते हुए काम में रुकावट आ सकती है, जिससे जरूरी कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे. आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि धन लाभ की स्थितियां कम बनेंगी और खर्चों में वृद्धि हो सकती है. पारिवारिक जीवन में तनाव और मानसिक बेचैनी बनी रह सकती है. ऐसे में किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े से दूर रहना महत्वपूर्ण होगा.

उपाय: सवा किलो कोयला बहते जल में प्रवाहित करें.

कन्या: कन्या राशि के जातकों को राहु के प्रभाव से अपने स्वास्थ्य और व्यवसाय दोनों पर विशेष ध्यान देना होगा. व्यापार में विशेष प्रयास के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिल सकते हैं, जिससे निराशा और तनाव बढ़ सकता है. आय कम रहने और खर्चे अधिक होने की संभावना है, इसलिए अनावश्यक खर्चों से बचें. कार्यक्षेत्र में विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है और ये आपके काम में बाधाएं डाल सकते हैं.

उपाय: बिना किसी को बताए सूरमा (काजल) भूमि में दबाएं.

वृश्चिक:वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 में राहु का प्रभाव तनाव और संघर्ष लेकर आएगा. किसी मित्र, परिवार या करीबी से विवाद या झगड़ा होने की संभावना है, जिससे रिश्तों में दूरियाँ आ सकती हैं. व्यापारिक मामलों में लाभ की संभावनाएँ कम होंगी और खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है. इस दौरान कामकाज के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन अपेक्षित लाभ मिलने में देरी हो सकती है.

उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *