अस्त होने वाले हैं शनि, इन 4 राशि वालों को हो सकता है घाटा; रहें 22 अप्रैल तक सावधान

Spread the love

न्याय देव शनि 13 मार्च को मीन राशि में अस्त होने वाले हैं. शनि 22 अप्रैल तक अस्त रहेंगे. इस अवधि को चार राशि के जातकों के लिए अशुभ माना जा रहा है. ज्योतिषविदों की मानें तो अस्त होकर शनि चार राशियों को आर्थिक मोर्चे पर बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है. सेहत और पेशेवर जीवन में भी बड़ी उठा-पटक हो सकती है.  ज्योतिषविदों की सलाह है कि इन राशियों को 22 अप्रैल तक बहुत सावधान रहकर काम करना चाहिए.

मेष राशि: मेष राशि वालों को धन से जुड़े मामलों में बहुत सतर्कता बरतनी होगी. जल्दबाजी में लिए गए फैसले आर्थिक नुकसान का कारण बन सकते हैं. किसी को उधार देने से बचें क्रोध आपकी परेशानियों को और ज्यादा बढ़ा सकता है. संयमित होकर काम करने में ही भलाई है. सेहत की समस्याओं को हल्के में बिल्कुल न लें.

तुला राशि: अस्त शनि तुला राशि वालों को भी नुकसान दे सकता है. इस अवधि में आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. उधार, कर्ज या निवेश से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतनी होगी. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. उपचार और खान-पान को लेकर लापरवाही न करें. क्रोध और बहस से बचें.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों को भी अस्त शनि से संभलकर रहना होगा. पैसों को लेकर कोई बड़ा विवाद हो सकता है. संपत्ति जैसे मामले घर में फूट का कारण बन सकते हैं. इस दौरान हुई स्वास्थ्य समस्याएं आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं. क्रोध और अहंकार से दूरी बनाकर रखें.

मकर राशि: अस्त शनि अनायास आपके खर्चों में वृद्धि करेगा. जो निवेश अब तक लाभ दे रहा था, वो अचानक घाटे में तब्दील हो सकता है. इसलिए सावधान रहें. सेहत दोनों को लेकर भी सजगता जरूरी होगी. मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है. गुस्से में लिया गया कोई निर्णय आपके पतन का कारण बन सकता है.

उपाय: अस्त शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन शनि को सरसों का तेल अर्पित करें. इसमें काले तिल मिलाएंगे तो बहुत अच्छा होगा. हर शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें. काले कुत्ते को रोटी खिलाएं. काले तिल, गर्म कम्बल, काली उड़द की दाल या सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को दान कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *