हमीरपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घर के बाहर पेड़ पर लटका मिला शव

Spread the love

हमीरपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह 18 वर्षीय युवक का शव घर के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले की है. यहां रहने वाला 18 वर्षीय सूरज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. रविवार भोर में उसका शव घर के बाहर खड़े एक सूखे पेड़ पर फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई

छोटे भाई ने सबसे पहले देखा शव: मृतक की मां सुनीता ने बताया कि सुबह उनका छोटा बेटा घर से बाहर निकला तो उसने सूरज का शव पेड़ से लटका देखा. उन्होंने बताया कि उनके पति रामबाबू का पहले ही निधन हो चुका है. परिवार में अब दो छोटे बेटे हैं. मां ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि सूरज ने यह कदम क्यों उठाया. परिजनों के अनुसार, सूरज टायर पंक्चर जोड़ने में इस्तेमाल होने वाले सॉल्यूशन को सूंघकर नशा करने का आदी था. हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव: सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *