सावन में सिर्फ बेलपत्र नहीं इन पौधों की भी करें पूजा, महादेव दूर करेंगे हर कष्‍ट

Spread the love

भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय है. सावन महीने में महादेव की पूजा करने के साथ-साथ बेलपत्र के पेड़ की भी पूजा करना बेहद लाभदायी माना जाता है. सावन में भगवान शिव की पूजा करने और उनका जलाभिषेक करने, बेलपत्र चढ़ाने का बड़ा महत्‍व है. बेलपत्र को सनातन धर्म और वास्‍तु शास्‍त्र में बेहद शुभ व पवित्र माना जाता है. वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार जिस घर में बेलपत्र का पेड़ या पौधा हो, वहां के सारे वास्‍तु दोष नष्‍ट हो जाते हैं. जानिए सावन में किन पौधों की पूजा करने से शिव-कृपा होती है.

इसी तरह भगवान शिव को प्रसन्‍न करने के लिए बेलपत्र के साथ 2 अन्‍य पौधों की पूजा करना लाभ देता है. इससे जीवन में सकारात्‍मकता और सुख-समृद्धि बढ़ती है. 30 जुलाई 2026 से सावन महीना प्रारंभ होने वाला है, जो कि 28 अगस्‍त 2026 तक चलेगा. इस दौरान इन पौधों की पूजा करें.

सावन में करें इन पौधों की पूजा

बेलपत्र : भगवान शिव के प्रिय बेलपत्र के पौधे की पूजा सावन में करने से विशेष लाभ मिलता है. साथ ही जो लोग अपने घर में बेलपत्र लगाना चाहते हैं, वे सावन महीने में बेलपत्र का पौधा लगाएं. इससे दोगुना लाभ होगा. बेलपत्र के महत्‍व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बेल वृक्ष की जड़, तना और पत्ते तीनों शिव के रूप में पूजे जाते हैं. बेलपत्र को घर के पूजा स्थल के पास या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें.

शमी का पौधा: शमी के पौधे का संबंध वैसे तो शनि देव से है. लेकिन शमी के पौधे की पूजा करने से शिव जी भी प्रसन्‍न होते हैं. दर‍असल, हिंदू धर्म शास्‍त्रों के अनुसार, शनि देव, शिव जी के परम भक्‍त हैं. शमी की पूजा करने से शनि दोष दूर होता है. सावन में शमी के पेड़ की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है, तरक्‍की में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.

आक का पौधा: भगवान शिव को आक के फूल चढ़ाए जाते हैं. सावन महीने में आक के पौधे की पूजा करें. इससे जीवन में सकारात्‍मकता बढ़ती है. बीमारियां दूर होती हैं. साथ ही यह पौधा नकारात्‍मक शक्तियों से दूर रखता है. बाधाओं से बचाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *