शुक्रवार को अगर कुछ प्रभावशाली उपाय करें तो मां लक्ष्मी अति प्रसन्न हो जाती है और शुक्र ग्रह भी मजबूत हो सकता है. सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह और धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है. ऐसे में शुक्रवार के दिन अगर घर में घी का दीपक जलाएं या गंगाजल का छिड़काव करें तो मां लक्ष्मी को प्रसन्न होंगी ही, इसके साथ ही जीवन से सभी ग्रह दोष का नाश भी हो जाएगा. ऐसे में शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय करें. इससे जीवन की सभी बाधाओं का अंत हो जाएगा.
ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसे कुछ उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें शुक्रवार के दिन श्रद्धा पूर्वक करने से माता लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है और शुक्र ग्रह को मजबूत किया जा सकता है. आइए जानें शुक्रवार के सरल उपाय क्या हैं.
घर में गंगाजल छिड़कें: शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नाना आदि कर पूरे घर में गंगाजल छिड़कें. इस छोटे से उपाय को करने से घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी और वातावरण शुद्ध होगा. माता लक्ष्मी घर में स्थिर रहेंगी और कृपा बनाए रखेंगी. शुक्रवार के जिन घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें, नहीं तो घर में अलक्ष्मी का वास हो सकता है.
घी का दीपक जलाएं: शुक्रवार के दिन विधि अनुसार माता लक्ष्मी की पूजा करें और पूजा में गाय के घी से दीपक जलाएं. गाय का घी शुक्र ग्रह को दर्शाता है. ऐसे में शुक्रवार के दिन घी का एक दीपक घर के मुख्य द्वार पर और एक तुलसी के पास जलाएं तो माता लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं.
बालों को दही से धोएं: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार को सुबह-सवेरे स्नान करें. ध्यान रहे कि दही से बाल धोएं और सफेद या चमकदार वस्त्र पहनकर पूजा करें. दही शुक्र को मजबूत करता है और बाल शनि का प्रतीक है. एक साथ शनि और शुक्र दोनों मजबूत हो तो घर में सुख समृद्धि बढ़ती है. कुंडली में ये दोनों ग्रह शांत होकर शुभ प्रभाव डालते हैं.
















Leave a Reply