मंगलवार का दिन मंगल ग्रह से संबंधित है जो कि साहस, ऊर्जा और शक्ति का कारक है. मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए समर्पित है. मंगलवार के दिन जो भी व्यक्ति हनुमान जी की पूजा करते हैं उसके जीवन के संकटों का नाश होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है. कर्ज का बोझ खत्म होता है और काम में आने वाली बाधाओं का अंत होने लगता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर मंगलवार के दिन बिना किसी की नजर पड़े ‘गुड़’ का उपाय करें तो एक साथ हनुमान जी और मंगल ग्रह दोनों की कृपा प्राप्त हो सकती है. इतना ही नहीं व्यक्ति का भाग्य तेज हो सकता है.
कुंडली में अगर मंगल ग्रह की स्थिति संतुलित हो और हनुमान जी की कृपा जीवन पर बनी रहे तो आर्थिक तंगी दूर हो सकती है. जीवन की बाधाओं का अंत होता है और हनुमान जी अति प्रसन्न होते हैं. गुड़ जो कि मंगल ग्रह से संबंधित है इससे जुड़े कौन से उपाय मंगलवार को करें आइए जानें.
मंगलवार और गुड़ संबंध: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुड़ का संबंध मंगल ग्रह से है और मंगलवार दिन की शुरुआत मंगल ग्रह से होता है. हनुमान जी मंगलवार और मंगल ग्रह के स्वामी हैं. ऐसे में अगर बिना किसी की नजर में आए मंगलवार के दिन गुड़ का दान करें या हनुमान जी को गुड़ का भोग अर्पित करें तो हनुमान जी अति प्रसन्न होते हैं. मंगल दोष दूर होता है और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है.
कर्ज से मुक्ति के लिए गुड़ का उपाय: अगर आप लंबे समय से भारी कर्ज तले दबे हैं तो मंगलवार के दिन गुड़ और चने का दान करें. सवा किलो गुड़ के साथ ही सवा किलो भुने हुए चने पहले हनुमान मंदिर में चढ़ा दें और फिर उसका थोड़ा सा भाग खुद खा लें. इसके बाद बाकी की चीजें गरीबों में दान कर दें. इस उपाय को बिना किसी की नजर में आए करें और लगातार 11 मंगलवार करते रहें.
आर्थिक उन्नति के लिए करें गुड़ का उपाय: धन की कमी बनी रहती है तो गुप्त रूप से एक अचूक उपाय जरूर कर लें. एक छोटे से लाल कपड़े में गुड़ का रखें और एक तांबे का सिक्का रखें. इसके पोटली बनाकर हनुमान जी के चरणों में अर्पित कर दें. इसके बाद हनुमान जी के सामने बैठकर’हनुमान चालीसा’ का सच्चे मन से पाठ करें. अगले दिन तिजोरी या धन वाली जगह पर इस पोटली को रख दें. इस एक उपाय को करने से घर की तरक्की तेजी से होने लगती है. धन वृद्धि भी दिन-रात होती रहती है.
मानसिक शांति के लिए गुड़ का उपाय: मानसिक अशांति और पारिवारिक कलह घर में अगर बढ़ने लगा है तो मंगलवार की शाम को एक आसन उपाय करें. हनुमान जी को गुड़ और धनिया का भोग अर्पित करें. इस एक उपाय को करने से घर के सदस्यों में एक दूसरे के लिए लगाव बढ़ेगा और मन शांत होगा.
















Leave a Reply