लखनऊ से सुल्तानपुर कोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ है. बताया जाता है कि पांच गाड़ियां और एंबुलेंस आपस में टकराईं हैं. इसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए हैं. हालांकि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं.
कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है. अमित शाह को लेकर की गई टिप्पणी पर आज अदालत अपना फैसला सुनाएगी. राहुल गांधी के समर्थन में सुल्तानपुर कोर्ट के बाहर और उसके आसपास के रास्तों पर कांग्रेस नेताओं ने होर्डिंग लगाई है। इस पर सत्यमेव जयते लिखा गया है.

मोना बोलीं- हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा: लखनऊ में राहुल गांधी की अगवानी करने पहुंचीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि राहुल गांधी सल्तानपुर में पेशी के लिए जा रहे हैं. वह पहले भी यहां आ चुके हैं. हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.














Leave a Reply