बिठूर पहुंचे CM योगी: महर्षि वाल्मीकि आश्रम में दर्शन-पूजन किया, 48 विकास परियोजनाओं की सौगात दी

Spread the love

CM योगी सोमवार को कानपुर के बिठूर पहुंचे. यहां उन्होंने महर्षि वाल्मीकि आश्रम में दर्शन-पूजन किए. इसके बाद नानाराव पेशवा पार्क में जनसभा में पहुंचे. यहां CM ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए. इस दौरान बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों के लिए करीब 411 करोड़ रुपए की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात दी.

CM योगी हेलीकॉप्टर से बिठूर स्टेडियम पहुंचे. यहां पुरोहित कालीचरण दीक्षित और लवकुश आश्रम स्थित गुरुकुल में पढ़ने वाले सात बटुक मुख्यमंत्री का स्वागत किया. वह सड़क मार्ग से होते हुए वाल्मीकि आश्रम पहुंचे और पूजा-अर्चना की. यहां से वह सूबेदारनगर स्थित बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा के घर पहुंचे और उनकी मां डॉ. निर्मल सिंह को श्रद्धांजलि दी. वहां से नानाराव पेशवा पार्क पहुंचे और जल्द ही जनसभा को संबोधित करेंगे. नाना राव पेशवा स्मारक पार्क में काशी मुक्ति मंच के पास वॉटरप्रूफ पंडाल किया गया है.

सीएम महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर से 411.77 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी करेंगे. यह परियोजनाएं बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र की हैं.

सीएम बोले- गरीबों को अपमानित करना सपा की नीति: सीएम ने एक तरफ जहां सरकार की उपलब्धियां गिनाईं वहीं दूसरी तरफ सपा पर एक के बाद एक कई तीर चलाए. निशाना साधते हुए कहा कि छोटे मियां और बड़े मियां मिलकर युवाओं, गरीबों, किसानों का अपमान करते हैं. अखिलेश यादव से सवाल करते हुए कहा कि आपको बांग्लादेशी घुसपैठियों से इतना प्यार क्यों है. कहां कि सपा घुसपैठियों का राशन कार्ड बनवाती है और गरीबों का हक छीनती है. गरीबों को अपमानित करना सपा की नीति बन चुकी है.

महर्षि वाल्मीकि में हुई थी महाकाव्य रामायण की रचना: महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की विरासत को संरक्षित करने और उनसे जुड़े पौराणिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है. मान्यता है कि इसी आश्रम में महाकाव्य रामायण की रचना हुई और माता सीता को आश्रय मिला था. यहीं भगवान श्रीराम के पुत्रों लव-कुश का जन्म हुआ. पर्यटन विभाग का महर्षि वाल्मीकि से जुड़े धार्मिक स्थलों के कायाकल्प और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाने पर जोर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *