दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी तीन मंजिला इमारत, मलबे में 50 से ज्यादा के दबे होने की आशंका

Spread the love

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है. यहां एक बिल्डिंग के अचानक भरभराकर गिरने की सूचना मिली है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस इमारत में बच्चों का हॉस्टल होने की बात सामने आ रही है. बिल्डिंग गिरने की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं और किसी के घायल या फंसे होने की स्थिति क्या है, इसे लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है. प्रशासन और राहत-बचाव एजेंसियों की ओर से स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है.

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाले जाने की जानकारी सामने आई है. इसके बाद बचाव दल लगातार मलबे की जांच कर रहा है, ताकि अगर कोई अन्य व्यक्ति अंदर फंसा है तो उसे जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके.

हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. इसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. रेस्क्यू टीम मलबे को सावधानी से हटाकर संभावित रूप से फंसे लोगों की तलाश कर रही है. घटनास्थल पर स्थानीय लोग भी मौजूद हैं और बचाव अभियान पर नजर बनाए हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *