धनतेरस 29 अक्टूबर को: राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Spread the love

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान धनवंतरी और कुबेर देवता की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन में अमृत कलश लेकर भगवान धन्वंतरि उत्पन्न हुए थे. धनतेरस के अवसर पर खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है. 

राशि अनुसार करें खरीदारी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस पर राशि अनुसार खरीदारी करना लाभकारी साबित होता है. इसी के चलते हम आज आपको बताएंगे कि राशि अनुसार आपको क्या खरीदना चाहिए. आइए जानते हैं.

1. मेष राशि
धनतेरस के अवसर पर मेष राशि के जातको को चांदी का बर्तन खरीदना चाहिए. 

2. वृष राशि
वृष राशि के जातक धनतेरस पर चांदी का सिक्का या फिर सादा कपड़ा खरीद सकते हैं. 

3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर पीतल का बर्तन खरीदना शुभ रहेगा.

4. कर्क राशि
धनतेरस पर कर्क राशि के लोग कोई भी सफेद चीज या फिर चांदी का सिक्का खरीद सकते हैं.

5. सिंह राशि
सिंह राशि के लोग धनतेरस पर वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. इसके अलावा आप आभूषण भी खरीद सकते हैं.

6. कन्या राशि
कन्या राशि के लोग अगर फ्लैट, आभूषण, जमीन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो धनतेरस पर खरीद सके हैं.

7. तुला राशि
तुला राशि के लोग धनतेरस पर झाड़ू खरीद सकते हैं. इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी.

8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग धनतेरस पर धनिया खरीद सकते हैं. इससे घर में बरकत बनी रहती है और धन की देवी अपना आशीर्वाद बनाए रखेंगी.

9. धनु राशि
आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए धनु राशि के लोग धनतेरस पर गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा खरीद सकते हैं.

10. मकर राशि
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मकर राशि के लोग धनतेरस पर पीले कपड़े या पीली चीजें खरीद सकते हैं.

11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर गणेश लक्ष्मी प्रतिमा वाला चांदी का सिक्का खरीदना शुभ रहेगा.

12. मीन राशि
धनतेरस पर मीन राशि के लोग सोना या फिर पीतल खरीद सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *