मार्गशीर्ष मास आज से शुरू, इस महीने भूल से भी ना करें ये 3 गलतियां; ये हैं पूजा के जरूरी नियम

Spread the love

हिंदू पंचांग में मार्गशीर्ष मास साल का नौवां महीना है जिसका एक नाम अगहन भी है. इस साल मार्गशीर्ष मास की शुरुआत आज से यानी 25 नवंबर, बुधवार से हो रही है. यह महीना 23 दिसंबर 2026, बुधवार तक बना रहेगा. इस महीने का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है. भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा से लेकर गीता पाठ, स्नान-दान और मंत्र जाप के लिए मार्गशीर्ष मास को अति उत्तम माना गया है.

मार्गशीर्ष मास का धार्मिक महत्व: सनातन धर्म में मार्गशीर्ष मास का बड़ा महत्व है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि यह महीने भगवान श्रीकृष्ण को अति प्रिय है. ऐसे में इस माह में श्रीहरि या उनके रूप श्रीकृष्ण की पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियों का अंत होने लगता है. श्रीमद्भगवद्गीता के विभूति योग में श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं, ‘मासानां मार्गशीर्षोऽहम्’, यानी मैं महीनों में मार्गशीर्ष हूं. ऐसे में मार्गशीर्ष माह को श्रीकृष्ण से जोड़ा जाता है. इस माह में विष्णु जी और श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप किया जाता है और दान-पुण्य किए जाते हैं. हालांकि, इस माह में कुछ गलतियां भूल से भी नहीं करनी चाहिए. इसके साथ ही पूजा से जुड़े जरूरी नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए. आइए जानें मार्गशीर्ष मास में कौन-से काम भूल से भी न करें.

मार्गशीर्ष मास में भूलकर भी न करें ये काम

तामसिक भोजन न करें: मार्गशीर्ष माह में भूल से भी तामसिक भोजन न करें. जैसे लहसुन, प्याज से बना भोजन, मांस, मदिरा आदि का सेवन इस माह में वर्जित है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस माह में तामसिक भोजन करने से आध्यात्मिक एकाग्रता बाधित होती है और शरीर व मन पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

कड़वी बातें न बोलें: विशेष रूप से मार्गशीर्ष माह में किसी भी असहाय और अपने घर के बड़ों का अपमान न करें. इससे भगवान रूठ जाते हैं और आपका भाग्य भी खराब होता है. इस माह विवादों से दूर रहें और किसी को भी कड़वी बातें न बोलें. मन को शांत रखें

खरमास और मांगलिक कार्य: सूर्य 16 दिसंबर, बुधवार को धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे, तब से लेकर मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी तक खरमास चलेगा. ऐसे में मांगलिक कार्यों को इस अवधि में करने से बचें. जैसे- विवाह, गृह प्रवेश या किसी और मांगलिक कार्य को खरमास तक रोक दें. धनु या मीन राशि में रहते हुए सूर्य की स्थिति कमजोर और धीमी हो जाती है, ऐसे में इस समय शुभ मांगलिक कार्यों को नहीं किया जाता है.

मार्गशीर्ष माह में पूजा के नियम

➤श्रीहरि या उनके ही स्वरूप भगवान कृष्ण की पूजा में पीले पुष्प और तुलसी दल जरूर रखें.
➤हर दिन विस्तृत पूजा न कर पाएं तो घर के मंदिर में एक शुद्ध घी का दीया जरूर जलाएं.
➤हर दिन पूजा के समय ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करना शुभ होगा.
➤मार्गशीर्ष मास में अन्न, गर्म वस्त्र या कंबल आदि का दान करें.
➤तुलसी पूजन करें. इस माह में सुबह-शाम एक घी का दीपक तुलसी देवी के सामने जरूर जलाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *