धनतेरस से पहले शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. यह नक्षत्र परिवर्तन इतना शुभ रहेगा कि 3 राशि वालों पर लक्ष्मी जी धनतेरस से पहले ही धन वर्षा कर देंगी.
हर ग्रह निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करता है, वैसे ही ग्रह नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. धन, वैभव, विलासिता, प्रेम, रोमांस, सौंदर्य और आकर्षण के कारक ग्रह शुक्र 27 अक्टूबर 2024 को नक्षत्र परिवर्तन करक ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं. बुध के नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश सभी राशियों पर असर डालेगा.
ज्योतिष के अनुसार शुक्र का ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ है. शुक्र ग्रह 27 अक्टूबर को सुबह 1 बजकर 15 मिनट पर ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 7 नवंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. जानिए किन लोगों को इस दौरान बंपर लाभ होगा.
सिंह राशि के जातक खूब लाभ कमाएंगे. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. आपको ढेर सारे तोहफे मिल सकते हैं. अप्रत्याशित धन लाभ होगा. यात्रा पर जाएंगे. निवेश के लिए अच्छा समय है. अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है.
कन्या राशि वालों पर भी शुक्र धन लुटाएंगे. अचानक मिला पैसा बैंक बैलेंस बढ़ाएगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, जिससे लक्ष्य आसानी से हासिल होंगे. आय के नए स्त्रोत बनेंगे. लाइफ पार्टनर के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं.
मकर राशि वालों को शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बहुत लाभ देगा. आपको पैसा भी मिलेगा और करियर में सक्सेस भी मिलेगी. विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है. दिवाली बोनस मिलेगा. कारोबार में तेजी रहेगी. लव लाइफ शानदार रहेगी. पार्टनर के साथ यादगार लम्हे जिंएगे.
















Leave a Reply