कानपुर के जाजमऊ में बन्द पड़े मदरसे में बच्चे का कंकाल मिलने से मचा हड़कंप

Spread the love

कानपुर के जाजमऊ स्थित पोखरपुर फार्म वाली गली में बन्द पड़े मदरसे में एक बच्चे का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस समेत फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्र किए.

बेकनगंज निवासी शब्बीर अहमद का जाजमऊ के पोखरपुर फार्म वाली गली में करीब 100 वर्ग गज का मकान है. इसमें शब्बीर के दामाद नई सड़क निवासी परवेज अख्तर करीब दस पहले मदरसा संचालित करते थे जिसका नाम मदरसा कदरिया उलूम था.

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कोरोना काल मे करीब चार साल पहले मदरसा बन्द हो गया था. उसके बाद दो साल पहले संचालक परवेज अख्तर की भी कैंसर से मौत हो गयी थी। उसके बाद से मदरसा बन्द था। परवेज के बेटे अमजा ने बताया कि डेढ़ से दो साल पहले भी वे यहां पर आए थे. तब भी ताला टूटा था। जिसे बदलकर वे चले गए थे. उन्होंने अंदर जाकर नही देखा था.

अमजा ने बताया की बुधवार दोपहर करीब 12 बजे केडीए निवासी उनके ममेरा भाई अनस निकला तो उसने त्तल टूटा देखा. अंदर जाकर देखा तो कमरे में बच्चे का कंकाल पड़ा देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर एडीसीपी पूर्वी राजेश कुमार श्रीवास्तव समेत फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए.

एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि जानकारी के अनुसार यहां पर मदरसा संचालित होने की कोई जानकारी नही थी. इसके रजिस्ट्रेशन की जांच कराई जाएगी. वही कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *