प्रतापगढ़ देहात कोतवाली क्षेत्र के भदोही गांव में एक विवाहिता ने डेढ़ साल की दो मासूम बेटियों और बेटे के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. तीनों बच्चे एक साथ पैदा हुए थे और तीनों की मौत भी एक साथ हो गई. बताया जा रहा है कि महिला अपने नशेड़ी पति से परेशान थी सूचना पर पुलिसफोर्स पहुंच कर छानबीन कर रही है.
कोतवाली देहात के भदोही गांव का संदीप उर्फ राजतेजा पुत्र रामबरन शराब का आदी है. वह आये दिन शराब पीकर पत्नी को मारता पीटता है. इससे परेशान होकर पत्नी दुर्गेश्वरी (30) ने अपने डेढ़ वर्ष की दो मासूम बेटियों लक्ष्मी,उजाला व बेटे रौनक के साथ कमरे में स्वयं को बंद कर लिया.
छत के सहारे फांसी का फंदा लगाकर पहले बच्चों को मौत की नींद सुला दिया। उसके बाद स्वयं भी फांसी के फंदे से झूल गई. सुबह काफी देर तक कमरा न खुलने पर दुर्गेश्वरी की सास कमरा खुलवाने गई. आवाज देने पर कमरा न खुलने पर पड़ोसियों को बुलाया. गेट तोड़कर लोग अंदर घुसे तो नजारा देखकर हैरान हो गए. सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची है.















Leave a Reply