PAK पर एक और चोट… BSF ने जैश के 7 आतंकी ढेर किए, सांबा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम

Spread the love

भारत लगातार पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को ध्वस्त कर रहा है. बीती रात पाकिस्तान के हवाई हमलों की कोशिशों को पस्त करने के बाद जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के सात आतंकियों को मार गिराया.

सूत्रों के मुताबिक, बीएसएफ ने सांबा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहे सात घुसपैठियों को ढेर कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि ढेर किए गए घुसपैठिए जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं.

पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की यह कोशिश उस समय की गई, जब भारत ने जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और अन्य जगह पर सेना के प्रतिष्ठानों पर पाकिस्तान की सेना के हमले की कोशिशों को नाकाम कर दिया. 

भारतीय सेना ने बताया कि 8 और 9 मई 2025 की रात पाकिस्तान की सेना ने पश्चिमी सीमा पर एक साथ कई हमलों की कोशिश की गई थी. पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और अन्य हथियारों के जरिए भारतीय सीमाओं को निशाना बनाया गया था. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया था.

सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सभी ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया और सीजफायर उल्लंघनों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया. सेना ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय सीमाओं की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे और किसी भी नापाक मंसूबे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बता दें कि आतंक के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान गुरुवार को जम्मू कश्मीर से लेकर जैसलमेर तक हिन्दुस्तान के करीब 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *