जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. संभावना है कि आने वाले दिनों में ज्योति का यूट्यूब चैनल भी ब्लॉक किया जा सकता है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोग यूट्यूबर ज्योति को अपने ‘संपर्क’ के तौर पर तैयार कर रहे थे.
ज्योति मल्होत्रा पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक अफसर के संपर्क में थी. हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा के पास सैन्य या रक्षा अभियानों से जुड़ी किसी भी जानकारी तक सीधी पहुंच नहीं थी, जिसके बारे में कहा जा सके कि उसने वह शेयर की हो, लेकिन वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के सीधे संपर्क में थी.
एसपी सावन ने हरियाणा के हिसार में मीडियाकर्मियों से कहा, “निश्चित रूप से पाकिस्तानी एजेंसियों के लोग ज्योति को ‘संपर्क’ के रूप में तैयार कर रहे थे. वह (मल्होत्रा) यूट्यूब पर सक्रिय अन्य ‘इन्फ्लुएंसर’ के संपर्क में थी. वे भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े व्यक्तियों के संपर्क में थे.” पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह भी एक तरह का युद्ध है, जिसमें पाकिस्तानी एजेंसियों के लोग इन्फ्लुएंसर को अपने साथ जोड़कर अपने नैरेटिव को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं.”
पुलिस ने बताया कि हिसार की रहने वाली मल्होत्रा (33) ‘Travel with JO’ नामक एक यूट्यूब चैनल चलाती है. ज्योति को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि मल्होत्रा के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक अदालत में पेश किए जाने के बाद मल्होत्रा को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
एसपी सावन ने मीडिया को बताया कि मल्होत्रा से हरियाणा पुलिस पूछताछ कर रही है. उसके वित्तीय लेन-देन, यात्रा विवरण, कहां-कहां गई और किससे मिली, इसका विश्लेषण कर रहे हैं. पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के भी संपर्क में है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मल्होत्रा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी और उसने ‘कई बार’ पाकिस्तान और एक बार चीन की यात्रा की थी. पहलगाम आतंकी हमले के दौरान मल्होत्रा की गतिविधियों के बारे में पूछे जाने पर और क्या वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी.













Leave a Reply