बुधवार को इन विधियों से करें गणेश जी को प्रसन्न, व्यापार में खुलेंगे तरक्की के रास्ते; आयेगी सुख-समृद्धि

Spread the love

बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है और इस दिन की शुरुआत बुध ग्रह से होती है. ऐसे में बुद्धि और व्यापार के दाता, विघ्नहर्ता गौरीपुत्र गणेश जी की कृपा पाने के लिए जरूरी है कि बुधवार को गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना की जाए. इसके साथ कुछ ऐसे भी उपाय बुधवार के दिन किए जा सकते हैं जिससे गणेश जी जल्द प्रसन्न हो सकें और जीवन के सारे कष्टों को दूर कर दें. ऐसे में आइए इस कड़ी में विस्तार से बुधवार के उपाय जानें. 

गन्ने के रस का उपाय:  पैसों की तंगी दूर करने के लिए बुधवार को स्नान-ध्यान करें और भगवान गणेश पूजा करें. इस दौरान गन्ने के रस से गणेश जी का अभिषेक करें. इससे  गणेश शीघ्र प्रसन्न होंगे. काम में विघ्न नहीं आएगी.

शमी के पत्ते और पान के पत्ते के उपाय: गणेश को प्रसन्न करने के लिए बुधवार की पूजा में शमी के पत्ते और पान के पत्ते भगवान को अर्पित करें.  “वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥” मंत्र का जाप करें. 

वास्तु दोष को दूर करने का उपाय: वास्तु दोष को दूर करने के लिए बुधवार को स्नान-ध्यान करें और विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और पूजा में बांसुरी अर्पित करें. इसके बाद बांसुरी को घर के उत्तर दिशा में रखें. इस उपाय से वास्तु दोष दूर हो जाएगा. 

दूर्वा और मोदक का उपाय:  आर्थिक तंगी दूर करने के लिए बुधवार को भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा करें. दूर्वा और मोदक अर्पित करने से धन संबंधी दिक्कतें जीवन से दूर होती हैं. 

बिजनेस में सफलता के लिए उपाय: अगर कारोबार में तरक्की चाहिए तो बुधवार को गणेश जी की पूजा करें और पूजा में 11 या 21 दूर्वा अर्पित करें. इसके बाद भगवान गणेश की स्तुति करें. बिजनेस में सफलता पाने का यह कारगर उपाय है.

बुधवार को दान के उपाय: भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार की पूजा में कुछ चीजों का दान जरूर करें. जैसे कि चावल, हरी सब्जी, मकई, गेहूं, बाजरा, हरे रंग के फल आदि. इस दान के उपाय को करने से बुध देव की कृपा आप पर बनी रहेगी. 

बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय: बुध ग्रह को कुंडली में मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन पूजा के समय दूर्वा को गाय के कच्चे दूध में मिलाकर गणेश जी का अभिषेक करें. बुद्धि सुख और सौभाग्य में वृद्धि हो सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *