सनातन धर्म में मां गंगा की आराधना का बहुत महत्व है. धरती पर मां गंगा के उतरने के उत्सव के रूप में गंगा दशहरा का पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है. ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली दशमी तिथि पर गंगा दशहरा मनाने का विधान है, इस साल यह तिथि इस साल गुरुवार, 05 जून को है. इस दिन साधक गंगा स्नान करते हैं और शिव जी की भी आराधना करते हैं. अपनी राशि अनुसार इस दिन शिवलिंग पर अभिषेक करने का विशेष महत्व है. इस कड़ी में आइए जानें कि किन राशि वालों को शिवलिंग का अभिषेक किन सामग्री से करना चाहिए. साथ ही जानेंगे कि इस दिन स्नान दान के लिए शुभ मुहूर्त क्या है.
मुहूर्त और योग
पंचांग की मानें तो गंगा दशहरा की तिथि यानी ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि 4 जून को रात के 11 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 6 जून को अर्धरात्रि 2 बजकर 15 मिनट पर सपाप्त हो रही है. इस तरह उदया तिथि में 5 जून को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. (गंगा दशहरा 2025 स्नान-दान मुहूर्त) गंगा दशहरा पर स्नान-दान के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त है जो 5 जून को सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक होगा. इस पर्व पर सिद्धि योग सुबह के 9 बजकर 14 मिनट तक होगा और इन दोनों मुहूर्त और योग में गंगा स्नान और दान करना शुभ और लाभकारी होगा.
इन चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक
-गंगा दशहरा के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक अवश्य करें. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के सभी दोष मिटते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है.
-भगवान शिव को दूध अति प्रिय हैं, इसलिए गंगा दशहरे दिन शिवजी की पूजा के दौरान शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें. मान्यता है कि ऐसा करने वाले को शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है.
-गंगा दशहरा के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना शुभ होता है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर नें सुख-समृद्धि आती है.
-गंगा दशहरे के दिन भोलेनाथ की पूजा के दौरान शिवलिंग पर अक्षत, सफेद चंदन, सफेद फूल और शमी के पत्ते अर्पित करना अत्यंत शुभ फलदायी होता है. कहते हैं इससे घर-परिवार में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
राशि अनुसार अभिषेक
मेष राशि के जातक को बेल पत्र मिले गंगाजल से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए.
वृषभ राशि के जातक को गाय के कच्चे दूध से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए.
मिथुन राशि के जातक को शमी के पत्ते मिलाकर गंगाजल से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए.
कर्क राशि के जातक को शुद्ध घी से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए.
सिंह राशि के जातक को शहद मिलाकर गंगाजल से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए.
कन्या राशि के जातक को पान के पत्ते और दूर्वा मिलाकर गंगाजल से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए.
तुला राशि के जातक को पंचामृत या शुद्ध दही से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए.
वृश्चिक राशि के जातक को सुगंध मिलाकर गंगाजल से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए.
धनु राशि के जातक को आक के फूल मिलाकर गंगाजल से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए.
मकर राशि के जातक को काले तिल मिलाकर गंगाजल से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए.
कुंभ राशि के जातक को शमी के पत्ते मिलाकर गंगाजल से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए.
मीन राशि के जातक को गाय का दूध मिलाकर गंगाजल से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए.
















Leave a Reply