बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव! काफिले में जा घुसा बेकाबू ट्रक, 3 सुरक्षाकर्मी जख्मी

Spread the love

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव एक बड़े हादसे का शिकार होते बाल-बाल बच गए. तेजस्वी यादव के काफिले में एक ट्रक घुस आया और ट्रक ने स्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर मार दी. जिसमें सुरक्षा घेरे में चल रहे कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए. 

हादसा तब हुआ जब देर रात करीब 1:30 बजे मधेपुरा से पटना लौटने के दौरान तेजस्वी यादव नेशनल हाईवे पर चाय पीने के लिए रुके थे. 

तेजस्वी प्रवक्ता शक्ति यादव और RJD के कुछ नेताओं के साथ अपनी गाड़ी से उतरे ही थे की एक तेज रफ्तार ट्रक काफिले में घुस आया और ट्रक ने काफिले में शामिल एक गाड़ी को जोड़दार टक्कर मार दी. 

हादसे पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ‘मधेपुरा से कार्यक्रम करके वापस आ रहे थे तो चाय पीने के लिए हम लोग रुके थे. हम रुके हुए थे तो एक ट्रक अनियंत्रित होकर ठीक मेरे सामने 2-3 गाड़ियों में टक्कर मारा. हमारे सुरक्षाकर्मी खड़े थे. उनके ऊपर गाड़ी आ गई और 2-3 लोग जख्मी हुए है. एकदम हमारे से 5 फीट की दूरी पर ये हादसा हुआ. अगर हल्का सा ही और अनियंत्रित होता तो हम लोगों के ऊपर भी आ जाता. प्रशासन के लोगों ने आगे टोल को रुकवा कर उस ट्रक को पकड़ा है. घटना जो हुई उसमें लापरवाह जो लोग हैं उनपर तो एक्शन होना चाहिए’.

हादसे में घायल हुए सुरक्षाकर्मी 

इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियों को इस पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा करनी होगी ताकि ऐसे हादसे भविष्य में होने से बचाए जा सके. तेजस्वी यादव की सुरक्षा और उनके काफिले की सुरक्षा व्यवस्था में मजबूती लाने की आवश्यकता चुनाव से पहले अब और भी अधिक स्पष्ट हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *