मुंबई में चलती लोकल ट्रेन से गिरे 8 यात्री: 5 की मौत, भीड़ की वजह से ट्रैक पर गिरे

Spread the love

मुंबई की एक लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा हुआ है. चलती ट्रेन से आठ यात्री रेलवे ट्रैक पर गिर गए, जिनमें से पांच यात्रियों की मौत हो गई है. सेंट्रल रेलवे का कहना है कि यह हादसा दिवा-कोपर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ है. 

सेंट्रल रेलवे का कहना है कि कुछ यात्री CSMT की ओर यात्रा कर रहे थे कि तभी वह ठाणे के मुंबई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर गए. यात्रियों के गिरने की वजह अत्यधिक भीड़ बताई जा रही है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया. मामले की जांच की जा रही है. इस घटना से स्थानीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं. 

ट्रेन में बहुत भीड़ थी, जिस वजह से ये यात्री ट्रेन के दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहे थे. इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें यात्रियों को ट्रेन से गिरते देखा जा सकता है. इन यात्रियों को ट्रैक से उठाया गया और प्लेटफॉर्म पर लाया गया. ये यात्री गंभीर रूप से घायल थे और इनके कपड़े फट गए थे. 

कसारा जा रही मुंबई ट्रेन के गार्ड ने बताया कि मुंबई स्टेशन के पास पांच यात्री ट्रेन से गिर गए. मृतकों की पहचान की जा रही है. सभी मृतक 30 से 35 साल के बीच के हैं. 

इस हादसेके बाद  रेलवे बोर्ड ने फैसला किया है कि नए रेक में ऑटोमैटिक डोर क्लोजर लगेंगे. ट्रेनों में सभी दरवाजे खुद से बंद होंगे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *