गाजीपुर से पटना तक रातभर कार में सफर… Sonam को अब फ्लाइट से मेघालय ले जाएगी पुलिस

Spread the love

मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य संदिग्ध सोनम रघुवंशी को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जाने के लिए पुलिस ने सोमवार को गाजीपुर से सफर शुरू किया. सोनम को BR 01PR6242 नंबर की गाड़ी से बिहार के बक्सर जिले में प्रवेश कराया गया, जहां बिहार पुलिस की गाड़ी ने एस्कॉर्ट किया. रात भर के सफर में सोनम ने न तो कुछ खाया, न ही शिलांग पुलिस से कोई बातचीत की. पुलिस ने खाने-पीने के बारे में पूछा, लेकिन सोनम ने सिरदर्द की शिकायत करते हुए खाने से इनकार कर दिया और सोने से भी मना किया.

सोनम को ले जा रही पुलिस गाड़ी ने यूपी-बिहार सीमा पार करने के बाद बक्सर के आदर्श नगर थाने में करीब 15 मिनट का पड़ाव डाला. शुरुआत में रात 2 बजे शिलांग पुलिस बक्सर पहुंची थी, लेकिन रास्ते में पुलिस सुरक्षा न मिलने के कारण सफर रोकना पड़ा. इसके बाद बिहार पुलिस की एस्कॉर्ट के साथ काफिला पटना के लिए रवाना हुआ. 

आज तड़के पटना के फुलवारी शरीफ थाना परिसर में मेघालय पुलिस की गाड़ियों का काफिला रुका. यहां सोनम को बाहर उतारा गया. नित्यकर्म के बाद सोनम ने कपड़े बदले. बीते दिन काले लिबास में दिखी सोनम ने सफेद कपड़े पहने. वहीं, चेहरे से नकाब नहीं उतारा.

पटना के फुलवारी शरीफ थाने में सोनम.सूत्रों के मुताबिक, शिलांग पुलिस सोनम को पटना से 3:55 बजे की फ्लाइट से कोलकाता ले जाएगी. वहां से गुवाहाटी और फिर शिलांग पहुंचाया जाएगा. सोनम रघुवंशी के साथ मेघालय पुलिस की शिदा एमएस खरसाती, रोसा एम खोंगसिट, सिल्टे डी  शिरा, पीडी सोनार कर्मचारी पटना से कोलकाता की फ्लाइट में यात्रा करेंगी.

4 सदस्यीय टीम सोनम को लेकर गाजीपुर से पटना के रास्ते शिलॉन्ग जा रही है. पुलिस सोनम को बक्सर के रास्ते पटना लेकर पहुंची है। सूत्रों के अनुसार, सोनम को 12ः40 बजे स्पाइसजेट की फ्लाइट से पटना से गुवाहाटी ले जाया जाएगा। वहां से मेघालय पुलिस शिलॉन्ग लेकर जाएगी. सोनम को BR01 PR 6242 नंबर की गाड़ी से पटना लाया गया. इस दौरान सोनम शांत दिखी. उसने खाना भी मांगा था.

सोनम को सोमवार की अलसुबह गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में काशी ढाबे पर बरामद किया गया था. मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और तीन सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल चौहान के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची थी. राजा का शव 2 जून को शिलांग के वेईसावडॉन्ग झरने के पास खाई में मिला था. शिलांग पुलिस अब सोनम से पूछताछ कर इस साजिश के हर पहलू को उजागर करने की तैयारी में है.

सोनम को फिलहाल पटना के फुलवारी शरीफ थाने में रखा गया है. इंदौर से 4 आरोपियों को लेकर शिलॉन्ग के लिए निकली पुलिस राजा रघुवंशी मर्डर केस में बीना के बसाहरी गांव से पकड़े गए आरोपी आनंद कुर्मी को मंगलवार सुबह इंदौर की कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने उसकी रिमांड मंजूर करते हुए मेघालय पुलिस को सौंप दिया. इससे पहले सोमवार शाम को कोर्ट राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत की 7 दिन की रिमांड मंजूर कर चुकी थी.

गाजीपुर में ढाबे पर बदहवास मिली थी सोनम: फिलहाल, मेघालय पुलिस की एक टीम चारों आरोपियों को लेकर शिलॉन्ग के लिए निकली है. गाजीपुर में ढाबे पर बदहवास मिली थी. सोनम 8 और 9 जून की दरमियानी रात सोनम शिलॉन्ग से 1100 किमी दूर यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली. उसने ढाबे वाले से अपने भाई गोविंद को फोन लगवाया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था. इसी रात इंदौर पुलिस ने नंदबाग के रहने वाले राज कुशवाहा (21), विशाल चौहान (22) और आकाश राजपूत (19) को हिरासत में लिया था. राज सोनम के पिता की दुकान पर काम करता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *