अहमदाबाद में प्लेन क्रैश साइट का दौरा कर सिविल अस्पताल पहुंचे PM मोदी, घायलों से की मुलाकात

Spread the love

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश साइट का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एअर इंडिया विमान हादसे में घायल हुए लोगों से सिविल अस्पताल में मुलाकात की. अस्पताल में 40 से ज्यादा घायल लोगों का इलाज चल रहा है, जो इस दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी हो गए. इधर फोरेंसिक टीम AI-171 विमान दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है। कल हुए विमान हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई थी.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लेन क्रैश साइट का दौरा कर हालात का जायजा लिया.

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सिविल अस्पताल और बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना देश के सबसे घातक विमान हादसों में से एक है. डीसीपी कानन देसाई ने संवाददाताओं से कहा कि हमें प्राप्त संदेश के अनुसार 265 शव सिविल अस्पताल पहुंचाए जा चुके हैं. वहीं, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में चार एमबीबीएस छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी भी शामिल है.

एनडीआरएफ की छह टीमें जमीन पर काम कर रही हैं

विमान दुर्घटनास्थल पर एनडीआरएफ के हरिओम गांधी ने कहा कि हमारी छह टीमें जमीन पर काम कर रही हैं. जब तक साइट पूरी तरह से साफ नहीं हो जाती, हम कोई संख्या नहीं बता सकते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *