महादेव की आराधना का आज अद्भुत संयोग: सोमवार के साथ प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त

Spread the love

आज 23 जून को शिव जी की आराधना का अद्भुत दिवस है. इस दिन सोमवार है और यह दिन शिव की आराधना के लिए समर्पित है. वहीं, यह दिन शिव जी प्रसन्न करने के लिए एक अद्भुत संयोग लेकर आ रहा है. दरअसल, सोमवार, प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का इस दिन शुभ संयोग हो रहा है जिसमें शिव भक्त आराधना पूजा व्रत कर शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं. ऐसा शुभ संयोग सालों साल में देखने को मिलता है. आइए इस कड़ी में जानें कि 23 जून को शिवजी की पूजा से संबंधित क्या क्या शुभ मुहूर्त और व्रत का संयोग बन रहा है. 

महादेव की आराधना का अद्भुत दिवस: आज 23 जून को  प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि पड़ रहा है और शिव जी को समर्पित सोमवार का दिन पड़ रहा है. ऐसे में इस बेहद शुभ संयोग में शिव जी को प्रसन्‍न करने के लिए साधक शुभ मुहूर्त में पूजा आराधना करें तो महादेव की कृपा प्राप्त हो सकती है और इस दिन व्रत का संकल्प कर एक दिन में ही सोमवार व्रत, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत का फल प्राप्त कर सकते हैं. 

प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि: पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की 23 जून, दिन सोमवार की रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत होता है और प्रदोष काल में इस दिन महादेव की पूजा की जाती है. वहीं हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने का विधान है और शाम या रात में इस व्रत के लिए शिवजी को समर्पित पूजा अर्चना की जाती है. ऐसे में 23 जून की रात को चतुर्दशी तिथि होगी. 

शिव पूजा का शुभ मुहूर्त: शिव पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 09:07 से लेकर 10:48 तक.  दोपहर में 12:02 से लेकर 12:55 तक  दोपहर में ही 02:09 से लेकर 03:50 तक.  शाम के समय 05:31 से लेकर 07:11 तक.  वहीं प्रदोष काल मुहूर्त शाम के समय 07:22 से लेकर रात 09:23 तक.  मासिक शिवरात्रि व्रत के लिए पूजा का मुहूर्त रात के 12:03 से लेकर 12:44 तक.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *