सनातन धर्म में मंगलवार का दिन संकटमोचक हनुमान जी को समर्पित है. इस दिन विधिवत हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से साधकों को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी को प्रसन्न करना मुश्किल कार्य नहीं है. यदि सच्ची आस्था और मन से बजरंग बली को याद किया जाए, तो वह भक्तों की पुकार जरूर सुनते है. हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन निम्न उपाय करने चाहिए.
हनुमान जी को प्रसन्न करने के तरीके
– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर चमेली का तेल प्रभु को अर्पित करें. ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा अपने उस भक्त पर हमेशा बनी रहती है. यह कार्य भक्तों को नियमित तौर पर हर मंगलवार को करना चाहिए. इस दिन हनुमान के साथ राम नाम का जप अवश्य करें.
– आर्थिक तंगी से परेशान लोगों को 11 पीपल के पत्ते लेकर उन पर श्री राम लिखना चाहिए. इसके बाद इन्हें स्वच्छ जल में बहा देना चाहिए. इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते है और अपने भक्त के सभी संकट को दूर करने में जुट जाते है. यह उपाय मंगलवार के दिन करना सही रहता है.
– जो व्यक्ति अपने जीवन में नकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ है तो उसे मंगलवार के दिन नियमित तौर पर हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ अवश्य करना चाहिए. अगर स्तिथि भूत-प्रेत के साये जैसे अनुभव होती है, तो चालीसा पाठ रोजाना करना भी शुभ रहता है.
नौकरी पाने के लिए उपाय: नौकरी पाने के लिए या नौकरी करते हुए विशेष सफलता नहीं मिल रही है तो आपको एक उपाय करना चाहिए. मंगलवार के दिन बजरंगबली को पान का बीड़ा भोग के रूप में अर्पित करें. हनुमान जी के सामने ही बैठें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होकर नौकरी या बिजनेस से जुड़ी सभी परेशानियों को दूर करेंगे.
बिगड़े काम बनाने के लिए उपाय: बिगड़े काम बनेंगे और हर ओर से सफलता आएगी. इसके लिए मंगलवार को एक आसान लेकिन कारगर उपाय करें. मंगलवार के दिन हनुमान जी की सच्चे मन से पूजा करें और फिर उनके सामने ही बैठकर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें. तरक्की के नए अवसर हाथ लगेंगे.
मंगल दोष के लिए उपाय: मंगल दोष से जीवन की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं, बार बार दुर्घटनाएं हो रही हैं, खून संबंधी दिक्कतें हैं तो कुंडली से मंगल दोष हटाने के उपाय करें. इसके लिए जरूरतमंद को लाल मिर्च, तांबे का बर्तन और ऐसे ही लाल रंग की वस्तुओं का दान करें. इसके अलावा अपने ज्योतिषाचार्य की सलाह पर मंगल दोष दूर करने के उपाय करें.
आर्थिक परेशानी के लिए उपाय: धन संबंधी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार के दिन अगर हनुमान जी की पूजा करें और इस दौरान 21 बार मंत्र जाप करें तो धन आगमन के रास्ते खुलेंगे और आर्थिक परेशानी दूर होंगी. मंत्र है– ‘ॐ हं हनुमते नमः’।
मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय : मनोकामना पूर्ति के लिए मंगलवार के दिन लाल कपड़े पहनें और शाम के समय हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं. मान्यता है की इस उपाय को करने से मनोकामनाओं की पूर्ति जल्द हो जाती है. जीवन में सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है.
मंगलवार के चमत्कारी मंत्र
ॐ तेजसे नम:
ॐ रूवीर्य समुद्भवाय नम:
ॐ प्रसन्नात्मने नम:
ॐ शूराय नम:.
ॐ शान्ताय नम:
ॐ मारुतात्मजाय नमः
















Leave a Reply