कानपुर में कमरा शिफ्ट करने के दौरान बालकनी के बगल से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में परिवार आ गया. 11 साल की बच्ची की मौत हो गयी, झटके से पिता-बेटा दूर जा गिरे.
मां-बेटी बुरी तरह झुलस गई. परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां 11 साल की बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया. महिला को गंभीर हालत में उर्सला के बर्न वार्ड में शिफ्ट किया गया.
बर्रा-8 में किराए पर रहता है परिवार: बर्रा 8 B–1 ब्लॉक निवासी राजन के मकान में अमित सविता तीसरे फ्लोर में रहते है. घर से कुछ दूरी पर ही उनका सैलून है. अमित के परिवार में पत्नी कीर्ति, बेटी काव्या (11) व बेटा अंश (7) है। अमित ने बताया कि आज दोपहर 3 बजे वह खाना खाने आए हुए थे. इस दौरान बारिश हो रही थी, जिस कारण बालकनी में पानी भरा हुआ था.
तेज हवा से बिजली का तार झूल कर गिरा: अमित के मुताबिक, उनके बगल के कमरे में रहने वाले किराएदार ने कल ही कमरा खाली किया था, जिस पर वह कमरे में शिफ्ट हो रहे थे.
इस दौरान वह परिवार के साथ बालकनी में खड़े थे. बालकनी से करीब 2 फीट की दूरी पर 11 हजार वोल्ट ही हाईटेंशन लाइन गुजरी है. बारिश के दौरान तेज हवा चलने से तार झूल कर बालकनी में आ गया जिससे अमित और उनका बेटा अंश कंरट के झटके से दूर जा गिरे, वहीं पत्नी व बेटी काव्या तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गईं.
अमित पत्नी व बेटी को लेकर 80 फीट रोड स्थित आशवी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां काव्या को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं गंभीर हालत में अनामिका को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
















Leave a Reply