जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में धराली जैसा कुदरत का कहर, बादल फटने से 15 की मौत

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मचैल माता मंदिर के पास कुदरत ने कहर बरपाया. यहां बादल फटने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोगों को अब तक रेस्क्यू किया गया है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि चिशोती में हुई घटना काफी ज्यादा जनहानि का कारण बन सकती है, उन्होंने कहा कि प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है और बचाव टीमें मौके पर रवाना कर दी गई हैं.

जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा का संदेश मिलने के बाद मैंने किश्तवाड़ के डीसी पंकज कुमार शर्मा से बात की है. चिशोती में भीषण बादल फटने से भारी जनहानि की आशंका है. प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है, बचाव दल मौके पर पहुंच रहे हैं. नुकसान का आकलन और राहत-चिकित्सा प्रबंध किए जा रहे हैं.

जिस इलाके में आपदा आई है, वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस गांव में आबादी काफी ज्यादा है, बादल फटने की घटना के बाद आधे से ज्यादा गांव बह गया है. रास्ते तबाह हो गए हैं, जिससे रेस्क्यू टीमों को मौके पर पहुंचने में बेहद मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.

CISF के एक जवान का शव मिला, 3 जवान लापता

किश्तवाड़ में बादल फटने से चिशोती इलाका तबाह हो चुका है. हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है. सैलाब में CISF के एक जवान का शव मिला है. जबकि सीआईएसएफ के तीन जवान अभी भी लापता बताए जा रहे है.

किश्तवाड़ आपदा के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी

किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा ने घटना प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य शुरू होने की पुष्टि की है. आपदा के बाद प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *