दिलीप मिश्रा, कानपुर।
आज बाबा भयहरण नाथ शिव मंदिर एच ए एल कालोनी रामादेवी कानपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ श्याम किशोर ने पूजा अर्चना कर किया. विद्यार्थियों/युवाओं ने इस अवसर पर नाट्य प्रस्तुति दी.

मंच पर आनन्द श्रीमद भागवत कथा वाचक श्याम किशोर, जिला सह बौधिक (कानपूर पूर्व भाग), अवध बिहारी मिश्रा पूर्व प्रान्त मंत्री विश्व हिन्दू परिषद् (कानपूर प्रान्त) व वर्तमान में नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक अध्यक्ष उषा यादव (प्रधानाचार्या) लक्ष्मी नारायण (गायत्री परिवार) मौजूद रहे.
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आये अतिथियों को ताली बजाने को प्रेरित किया. कार्यक्रम का संचालन अमिताभ पांडे ने किया. इसमें मुख्य रुप से संजय (एडवोकेट) सुरेन्द्र, अशोक , राहुल बृजेश , प्रमोद , श्रीकांत एवं क्षेत्र के गणमान्य जन मौजूद रहे.
















Leave a Reply