प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को देश की आजादी के 79वीं वर्षगांठ पर लाल किले के प्राचीर से बिना अमेरिका का नाम लिए टैरिफ पर मुंहतोड़ जवाब दे दिया. अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. टैरिफ के चलते भारत के निर्यात पर, उद्योग पर असर पड़ रहा है. देश की इकोनॉमी प्रभावित हो सकती है. ट्रेड डील को बीच में रोककर रूसी तेल का बहाना बनाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के निर्यात पर टैक्स बढ़ा दिया. अब पीएम मोदी ने इसका जवाब दिया है.
टैरिफ पर पीएम मोदी का जवाब: पीएम मोदी ने बिना डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए अमेरिका को टैरिफ पर जवाब दे दिया. उन्होंने कहा कि हम किसी की लकीर को छोटी करने में अपनी ताकत बर्बाद नहीं करेंगे.हमें ताकत अपनी लकीर लको लंबी करने में लगाना है. दुनिया को लोहा मनवाना है. ये जवाब अमेरिका को था. अमेरिका की टैरिफ का जवाब जवाबी टैरिफ से देने के बजाए भारत अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और निर्यात के विकल्पों को तलाशने में लगाएगा. 15 अगस्त को पीएम मोदी का डबल दिवाली तोहफा, TAX में होगी बड़ी कटौती, दाम कम, दम ज्यादा
शर्तों पर समझौता नहीं: अमेरिका जिन शर्तों पर भारत के साथ ट्रेड डील करना चाहता है, भारत उसके लिए राजी नहीं है. भारत अमेरिका की शर्तों को मानने से इनकार कर चुका है. भारत ने साफ कर दिया है उसके लिए देश के किसानों, पशुपालकों, मछुआरों का हित सबसे ऊपर है. आज पीएम फिर से कहा कि भारत किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा. अमेरिका को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि किसी भी हानिकारक नीति को स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि वो किसानों और मछुआरों के हितों की रक्षा करने के लिए दीवार बनकर खड़े हैं. डिजिटल पेमेंट का बॉस बना भारत, पूरे अमेरिका से ज्यादा तो एक दिन में कर लेते हैं पेमेंट, PM बोले-हमने UPI पर दुनिया को चौंकाया
कैसे टैरिफ से निपटेगा भारत, पीएम मोदी ने बता दिया प्लान : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना पीएम ने कहा कि लोगों का आर्थिक स्वार्थ दिनोंदिन बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि भारत को कोई चंगुल में नहीं फंसा सकता है. उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के दम पर टैरिफ से लड़ने की योजना बता दी. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर होने के लिए हमें हर पल जागरूर रहने की जरूरी है. आयात, निर्यात, रुपया, पैसा सब पर निर्भर होना है. उन्होंने कहा कि हमें कौन सप्लाई देगा नहीं देगा, इसकी चिंता छोड़कर मेड इन इंडिया पर जोर देना है. डिफेंस, सेमीकंडक्टर, ईवी, सोलर एनर्जी हर जगह हमें आत्मनिर्भर होना है. उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया चिप्स में आगे बढ़ रहे हैं. भारत के 6 सेमीकंडक्ट चिप्स जमीन पर उतर रहे हैं. 4 नए यूनिट हरी झंडी दिखा दी गई है. उन्होंने कहा कि इसी साल भारत की पहली मेड इन इंडिया चिप भारत में आ जाएगी. रोजगार योजना की बदौलत युवा आत्मनिर्भर बनेंगे. टैक्स और जीएसटी रिफॉर्म की बदौलत दश के लोगों की आर्थिक सेहत सुधरेगी, जीएसटी सुधार से उद्योगों की कमाई बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. निर्यात के लिए अलग-अलग देशों से ट्रेड डील की जा रही है. वहीं तेल, खनिजों की खोज तेज की जा रही है., ताकि भारत आत्मनिर्भर बन सके.













Leave a Reply