कानपुर में पनकी के बी-ब्लॉक में रिटायर्ड ऑर्डिनेंस कर्मचारी के घर से 15 लाख का माल पार करने के मामले में सराफा कारोबारी समेत चार शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. शातिरों ने किडनी का इलाज कराने नोएडा गए रिटायर्ड ऑर्डिनेंस कर्मचारी के बंद घर को निशाना बननाया था. पुलिस ज्वेलर्स से करीब 6 किलो चांदी की सिल्ली बरामद की है.
बी-ब्लॉक निवासी सुनील कुमार गुप्ता ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से रिटायर्ड हैं. परिवार में पत्नी और बेटा दीपांशु रहते हैं। सुनील ने बताया था कि उनका बेटा दीपांशु नौकरी के लिए नोएडा गया था. इस दौरान वह किडनी की बीमारी से ग्रसित थे. किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए वह तीन माह से पत्नी संग बेटे के पास नोएडा में रह रहे थे.
बेटे ने मोबाइल में देखे थे सीसीटीवी फुटेज: जिसके बाद उनके बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया था. घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दीपांशु ने मोबाइल पर देखी तो सामान बिखरा मिलने पर उन्हें शक हुआ था. जिस पर फुटेज खंगाली जिसमें तीन चोर इत्मीनान से घटना को अंजाम देते हुए कैद हो गए थे. चोरों ने सुनील के घर से 2.50 लाख कैश, जेवरात समेत करीब 25 लाख का माल पार कर दिया था.
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी थी. पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि फुटेज के आधार पर कौशांबी निवासी दिनेश उर्फ राकेश सोनकर, फजलगंज निवासी अरुण बाल्मीकी, गुजैनी निवासी किशन सोनकर के साथ रायपुरवा निवासी ज्वैलर्स विपिन वर्मा को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने बरामद किया 1.07 लाख कैश: पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि रायपुरवा निवासी ज्वैलर्स विपिन वर्मा ने चोरी के जेवरात खरीदे थे. दिनेश के खिलाफ नौबस्ता, हनुमंत विहार और पनकी थाने में 11, जबकि किशन सोनकर के खिलाफ कल्याणपुर, पनकी, नौबस्ता में 6 मुकदमे दर्ज हैं. आरोपियों के पास से 58 ग्राम सोने के जेवर,1.43 किलो चांदी के जेवर ,करीब 6 किलो चांदी की सिल्ली, 1.07 लाख कैश, तमंचा व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है.
















Leave a Reply