फतेहपुर की नगर पालिका कड़ाके की ठंड से बेखबर: ना अलाव ना ही रैन बसेरे, आमजन हलकान

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
पूरे देश में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और लोग ज्यादातर घर पर रहने को मजबूर हो गए हैं लेकिन ट्रेनों व बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों के ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरा वा अलाव की व्यवस्था की गई है. लेकिन यूपी के फतेहपुर जिले में अलग की नजारा है, यहां नगर पालिका प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों के लिए रैन बसेरा और अलाव तक की व्यवस्था नहीं की गई है, ना ही शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है जिसके कारण यात्रियों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

हालात ऐसे है कि यात्री अपनी-अपनी व्यवस्था कर प्लेटफार्म पर ही ट्रेन के इंतजार में सोने को मजबूर है बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं. यात्रियों व राहगीरों की माने तो इस कड़ाके की ठंड में वह लोग ठिठुरने को मजबूर है क्योंकि यहां के नगर पालिका प्रशासन द्वारा इन यात्रियों के लिए नाही रैन बसेरा की व्यवस्था की गई ना ही अलाव की व्यवस्था की गई है.

इस बाबत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की बात करें तो उनका कहना है रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों के लिए रैन बसेरा बनाने का काम चल रहा था लेकिन आरपीएफ वालों ने रोक लगा दिया था जिसके कारण अब तक स्टेशन के बाहर रैन बसेरा नहीं बन पाया है.

वहीं दूसरी ओर बस स्टैंड पर बनाए गए रैन बसेरा में यात्रियों को ठहरने व अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. जिससे वहां आने जाने वाले लोगों को राहत मिल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *