कानपुर के बिल्हौर के बन रहे महर्षि महेश योगी कृषि विश्वविद्यालय में गार्ड ने अलाव में लकड़ी रखने को लेकर विवाद के बाद साथी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतक गॉर्ड की पहचान निर्मल सिंह चंदेल उर्फ़ नीरज के रूप में हुई.
मिली जानकारी के अनुसार बिल्हौर कस्बे में गंगा तट किनारे स्थित गदनपुर आहार गांव में एक निर्माणधीन कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात दो गार्डो में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया. शुक्रवार रात करीब एक बजे हुए विवाद के दौरान एक गार्ड ने दूसरे गार्ड को अपने लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी. इससे दूसरे गार्ड की मौके पर मौत हो गई. गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य गार्डों ने जैसे तैसे मामले की सूचना पुलिस को दी.

मृतक गॉर्ड.
पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती आरोपी गार्ड मौके से भाग गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि औरंगपुर साभी गांव निवासी अनुभव द्विवेदी और निर्मल सिंह (30) क्षेत्र के गदनपुर आहार गांव स्थित एक निर्माणधीन कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात थे. शुक्रवार रात करीब एक बजे दोनों में विवाद हो गया.

अस्पताल में मौजदू पुलिस.
इसके बाद अनुभव ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से निर्मल सिंह के सीने पर फायर कर दिया. गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर तैनात एक अन्य गार्ड श्याम जी ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं, गोली मारने वाले अनुभव मौके से फरार हो गया. मृतक निर्मल सिंह के भाई रोहित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी की धर पड़कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
















Leave a Reply