संभल में सर्राफ के यहां GST टीम को मिली 33 करोड़ की ज्वेलरी: 16kg सोना, 8 क्विंटल चांदी व डायमंड जब्त

Spread the love

UP के संभल में GST विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. यहां चंदौसी में सर्राफा कारोबारी ने सोने-चांदी के बढ़ते दाम को देखकर करोड़ों का माल बिना बिल के खरीदकर डंप कर लिया था. मुरादाबाद की GST टीम ने छापा मारकर 33 करोड़ की अघोघित ज्वेलरी पकड़ी है.

इनमें 16 किलो सोना, 8 क्विंटल चांदी और करीब 34 कैरेट डायमंड शामिल हैं. इनका कारोबारी हिसाब नहीं दे पाया तो टीम ने जब्त कर लिया. करीब 21 घंटे चली छापेमारी के बाद टीम ने 1 करोड़ 20 लाख जुर्माना जमा कराया और 33 करोड़ का माल जब्त कर लिया है.

सूत्रों की सटीक सूचना पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे 10 अफसरों की टीम ने मोंटू ज्वेलर्स पर छापा मारा। टीम में 10 अधिकारी शामिल थे, जिनमें तीन महिला अधिकारी भी थीं. लोकल थाने की पुलिस को भी बुलाया गया था। बुधवार दोपहर 1 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई लगातार 21 घंटे तक चली. पूरी कार्यवाही कैमरे की निगरानी में की गई.

इस कार्रवाई का शहर के सर्राफा कारोबारियों ने विरोध किया. गुरुवार को दुकानें बंद कर लोग सड़क पर उतर आए. धरना प्रदर्शन किया शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की ब्लॉक प्रमुख बेटी डॉ.सुगंधा सिंह कारोबारियों के बीच पहुंचीं. भाजपा के नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल और केंद्रीय सफाई आयोग की पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मंजू दिलेर भी पहुंचीं. उन्होंने व्यापारियों से बात की. आश्वासन के बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *