UP के शामली जनपद की सदर कोतवाली और आदर्श मंडी थाना पुलिस की संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान दिल्ली के कुख्यात इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है. मृतक बदमाश ने कुछ घंटे पहले ही बाबरी थाना क्षेत्र में लूट की घटना की थी. पकड़े गए बदमाश के पास से बड़ी मात्रा में कई जिंदा कारतूस के साथ दो पिस्टल व मोटरसाइकिल बिना नंबर की, दो मोबाइल,ओर लूटे गए सोने के आभूषण बरामद हुए हैं. मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।मृतक बदमाश दिल्ली के ओखला ज़ाकिर नगर का रहने वाला था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
आपको बता दें कि मामला शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र का है जहां पर एक युवक राहुल से रात्रि करीब 8:30 बजे के बाद कम से घर जाते वक्त दो बाइक सवार लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने तत्परता से घटना को संज्ञान में लेकर पूरे जिले में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया था जिसमें देर रात आदर्श मंडी थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के चलते करीब 30 से 35 मिनट बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है जिसमें एक बदमाश घायल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

वहीं पुलिस द्वारा बदमाश की गिरफ्तारी के बाद जामा तलाशी में उसके आई कार्ड के द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान रिहान पुत्र मोहम्मद आलम निवासी न्यू ओखला ज़ाकिर नगर गली नंबर 21 दिल्ली का रहने वाले के रूप में हुई है. जहां पुलिस ने घायल होने के बाद आरोपी को और घायल सिपाही सुमित कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां बदमाश की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि सिपाही का उपचार किया जा रहा है.
मृतक बदमाश रिहान पर करीब 90 मुकदमे दर्ज हैं जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा. मृतक बदमाश के पास से पुलिस ने एक विदेशी, एक इंडियन पिस्टल 32 बोर ,आठ जिंदा कारतूस साथ खोखे वह एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल दो मोबाइल फोन को लूटी गई दो सोने की अंगूठियां बरामद की है पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर रही है.
इस मामले में शामली पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि देर रात बाबरी थाना क्षेत्र में लूट की घटना हुई थी जिसका अनावरण करने के लिए समस्त जिले में चेकिंग अभियान किया हुआ था. वहीं सदर कोतवाली और आदर्श मंडी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के चलते मुठभेड़ में एक अंतर राज्य बदमाश रिहान पुत्र मोहम्मद आलम घायल हुआ था जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई.
















Leave a Reply