उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने प्रदेश के सभी जिलों के डीएम को लेटर लिखकर प्राथमिक कक्षाओं में तत्काल मोबाइल फोन से पढ़ाई कराने पर रोक लगाने को कहा है. गाजियाबाद में तीन बहनों के कोरियन लव गेम के चक्कर में सुसाइड किए जाने के बाद मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए यह लेटर लिखा गया है.
आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने कहा- गाजियाबाद में तीन बहनों के आत्महत्या किए जाने के मामले में प्रथम दृष्टया मोबाइल गेम खेलने का मामला सामने आया है. कोरोना काल में स्कूलों में मोबाइल पर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की गई थी. बहुत से स्कूल अभी भी ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर दे रहे हैं.
इससे प्राथमिक स्तर की कक्षाओं के छात्रों में मोबाइल फोन का प्रयोग करने की लत बढ़ रही है जिसे छुड़ाने के लिए मोबाइल फोन से पढ़ाई पर रोक लगाना जरूरी है. उन्होंने कहा- शिक्षा के नाम पर लापरवाही न की जाए. डिजिटल अनुशासन अब अनिवार्य किया जाए. खासकर बालिकाओं की सुरक्षा के लिए यह बहुत जरूरी है.
















Leave a Reply