यूपी विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो गया है. सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अभिभाषण शुरू किया. सपा विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए. वे लगातार महंगाई, बेरोजगारी, SIR समेत अन्य मुद्दों पर नारेबाजी कर रहे हैं. हालांकि सपा सिंबल पर चुनाव जीतीं
इससे पहले सपा MLC आशुतोष सिन्हा साइकिल से विधानसभा पहुंचे. साइकिल पर अहिल्याबाई की तस्वीर थी. उन्होंने कहा- भाजपा सरकार में वाराणसी में लगातार मंदिरों को तोड़े रही है.
सीएम योगी ने कहा- “सदन संवाद से चलता है, कार्रवाई बाधित करने से नहीं। सरकार संवाद से समाधन पर विश्वास करती है। हम हर सदस्य के संवाद और सवाल को स्वीकार करने को तैयार हैं। लेकिन कार्रवाई को बाधित न किया जाए।”
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- सपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वे बौखला गए हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद हाल ही में पारित किए गए अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। चूंकि साल 2026 का यह पहला सत्र है। इसलिए पहले दिन सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाएगी, जबकि सपा ने राज्यपाल के अभिभाषण में हंगामा करने की योजना बनाई है।
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- “भाजपा झूठ के अलावा कुछ नहीं बोलती है। उनके उत्तर प्रदेश के नेता दिल्ली वालों को सलाम भी नहीं ठोकते, न नमस्ते करते हैं। यूपी ने प्रधानमंत्री बनाए हैं, तो यूपी को बुलेट ट्रेन कब मिलेगी? सुनने में आ रहा है कि गोरखपुर होकर निकलेगी बुलेट ट्रेन, उस गोरखपुर से जिसमें मेट्रो तक नहीं बना पाए।”
















Leave a Reply