मथुरा में घर के अंदर पति-पत्नी समेत तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी, मौके पर मिले दूध के गिलास

Spread the love

यूपी के मथुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के पांच लोगों के शव कमरे में मिले. इन शवों में पति-पत्नी के साथ उनके तीन मासूम बच्चे भी हैं. प्रथम दृष्यया ये मामला सुसाइड का बताया जा रहा है. ये घटना महावन थाना इलाके के खप्परपुर गांव की है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कहां की है पूरी घटना: स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार के सदस्य जब सुबह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को कुछ शकर हुआ. लोगों ने खिड़की और दरवाजे से अंदर झांका तो घर का नजारा देखकर हैरान हो गए. फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे के अंदर पहुंची तो शवों के पास ही दूध के गिलास पड़े मिले. इससे प्राथमिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि मौत का कारण जहरीला पदार्थ हो सकता है, जिसे दूध में मिलाकर दिया गया हो.

दीवार पर सुसाइड नोट लिखा: बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो पांचों की लाशें पड़ी हुई थीं. शवों के पास दूध के गिलास मिले हैं. साथ ही रसोई की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है. इसमें लिखा- मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मर रहे हैं.

इसके अलावा, एक कामज में भी सुसाइड नोट मिला है. एक वीडियो भी मिला है, इसमें आत्महत्या की बात कही गई है. पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.

मृतकों की पहचान मनीष (35), उनकी पत्नी सीमा (32), दो साल के बेटे प्रतीक और दो बेटियों हनी (5) और प्रियांशी (4) के रूप में हुई है.

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है. फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच: पुलिस पुलिस अभी इस मामले में सुसाइड (आत्महत्या) और मर्डर (हत्या) दोनों ही एंगल से जांच कर रही है. मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है. मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

महिला के सिर पर चोट के निशान : कमरा करीब 10×15 फीट का है. इसी कमरे में रसोई भी बनी हुई है, जहां बर्तन रखे हुए हैं. रसोई के ऊपर की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है. कमरे में एक चारपाई और एक बेड रखा हुआ है. चारपाई पर हनी (5) मिली, जबकि बेड पर बेटा प्रतीक (2), बेटी प्रियांशी (4) और उनकी मां सीमा (32) थीं. मनीष (35) जमीन पर पड़ा मिला. महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस को कमरे से एक मूसल और एक रस्सी मिली है. इसके अलावा एक गिलास भी मिला है, जिसमें दूध के अवशेष पाए गए हैं.

खप्परपुर निवासी मनीष खेती करते थे. उनकी शादी हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के मढ़नई गांव में हुई थी. उनके पिता की मौत हो चुकी है. उनके दो भाई सुधीर और जयकिशन हैं, जो घर के बगल में ही रहते हैं. भाई जयकिशन ने बताया, “सुबह पता चला कि मेरे भाई ने परिवार के साथ सुसाइड कर लिया. मौत कैसे हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *