पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद के चलते बाबरी का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है. कल सोमवार को ही जहां हिंदू संगठनों ने बाबरी मस्जिद के विरोध में लखनऊ से मुर्शिदाबाद के लिए कूच किया है तो वहीं आज मंगलवार को सीएम योगी ने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बाबरी मस्जिद पर बड़ा बयान दे दिया. सीएम योगी ने गरजते हुए कहा कि बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी भी नहीं होगा, कयामत तक बाबरी ढांचा नहीं बनेगा.
सीएम योगी ने बाबरी पर क्या कहा सीएम योगी ने कहा, “यह सरकार जो बोलती है कर के दिखाती है,जितना करती है उतना ही बोलती है. हमने कहा था रामलला हम आएंगे,मंदिर वहीं बनाएंगे… कोई संदेह है?? हम आज फिर इस बात को कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी,कयामत का दिन तो कभी आना नही है, इसलिए बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी होना नहीं है. जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे हैं, ऐसे ही सड़ गल जाएंगे, कभी वह दिन आने वाला नहीं है.”
सीएम योगी ने विरोधियों को निशाने पर लेते हुए कहा “उनके सपने को हम ऐसे ही,अपने विरासत को सम्मान देते हुए,भारत के गौरवशाली परंपरा को,सनातन धर्म की इस परम्परा को,जैसे प्रधानमंत्री जी ने 25 नवंबर को अयोध्या धाम में आकर सनातन के प्रतीक श्रीराम मंदिर में भव्य केसरिया ध्वज का आरोहण किया था, ये केसरिया ध्वज हमेशा ही भारत के इस गौरव को आगे बढ़ाता रहेगा.
रामद्रोहियों के लिए कोई जगह नहीं-CM योगी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि “कुछ लोग अवसरवादी रवैया अपनाते हैं. लेकिन जब संकट आता है, तो राम याद आते हैं, बाकी राम को भूल जाते हैं. इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं. इन रामद्रोहियो के लिए कोई जगह नहीं बची, जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, रामकाज में बाधक थे, जो लोग सपना देख रहे हैं बाबरी ढांचे का, उनको बता दे रहे हैं कि कयामत का दिन कभी नही आएगा.”
CM योगी ने कड़े लहजे में दी चेतावनी सीएम योगी सनातन के विरोधियों को निशाने पर लेते हुए कहा, “कयामत के दिन के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो, यहां का कानून मानोष कानून मानोगे, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे. नहीं तो आगे का रास्ता कहां जाता है, अगर कानून कोई तोड़ेगा तो रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर जाता है. कानून तोड़कर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है, तो यह सपना कभी पूरा नही होने वाला है.”
















Leave a Reply