पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के भिडुरी ग्राम पंचायत अंतर्गत नया पुरवा मजरे में मंगलवार देर रात घरेलू गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया. गैस रिसाव के बाद हुए जोरदार धमाके में कमरे की छत और दीवारें हिल गईं. हादसे में कमरे के भीतर सो रहा एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया.
दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, शिवराजपुर क्षेत्र के दुबियाना गांव निवासी रमेश चंद्र नया पुरवा में रामू शुक्ला के मकान में किराए पर रहते हैं. रमेश चंद्र ने बताया कि मंगलवार देर रात खाना बनाने के बाद गैस बंद करना भूल गए.
इससे कमरे में गैस का रिसाव हुआ और अचानक विस्फोट हो गया. इसके चलते कमरे में बंधी दो बकरियों की मौत हो गई. हादसे में वह भी बुरी तरह झुलस गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
















Leave a Reply