कानपुर में गुरुवार की दोपहर राइस मिल कारोबारी की बेटी पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची. यहां उसने आत्मदाह करने की धमकी दी। उसका आरोप है कि पति समेत ससुरालीजन न्यूड कर तंत्र-मंत्र कराते थे. विरोध करने पर पति व ससुर ने मारपीट की. पति ने न्यूड हालत में उसे ससुर के साथ कमरे में बंद कर दिया. वहां ससुर ने उसके साथ घिनौनी हरकतें की. पीड़िता ने ससुरालीजनों के पूर्व प्रधानमंत्री का रिश्तेदार होने का दावा किया.
जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई. महिला थाने, कोतवाली व सचेंडी समेत कई थानों का फोर्स मौके पहुंचा. पीड़िता को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मिलने की मांग पर अड़ी रही जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया.
सचेंडी निवासी राइस मिल कारोबारी ने बताया कि उन्होंने अपनी इकलौती बेटी की शादी 16 मार्च 2024 को पांडु नगर निवासी कांग्रेस नेता के बेटे के साथ की थी. कारोबारी ने बताया कि उन्होंने बेटी शादी फार्च्यूनर कार, सोने-चांदी के जेवरात समेत 5 करोड़ रुपए खर्च किए थे. कारोबारी की बेटी ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन एक किलो सोना, डीलक्स फर्नीचर व मकान की मांग करने लगे.
विवाहिता का आरोप है ससुरालीजन पूरी-पूरी रात घर में तंत्र-मंत्र करते थे. पति समेत ससुरालीजन घर में न्यूड होकर तंत्र साधना करते थे. ससुरालीजनों ने न्यूड होकर उसे जबरन पूजा में बिठाया, विरोध करने पर पति समेत ससुरालीजनों ने कहा, कि– इसी तंत्र साधना से हमारे व्यापार में बढ़ोत्तरी हुई है.
पीड़िता का आरोप है कि न्यूड होकर पूजा में बैठने से मना करने पर पति व ससुर ने उसके साथ मारपीट की. विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए. आरोप है कि पति ने ससुर के साथ उसे न्यूड हालत में कमरे में बंद कर दिया.

पीड़िता बोली- इंडोनेशिया ले जाकर भी पति ने किया तंत्र-मंत्र इस दौरान ससुर ने तंत्र-मंत्र में शामिल न होने पर पागल करने की धमकी. पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिनों बाद पति उसे घुमाने के लिए इंडोनेशिया ले गए, जहां एक बार फिर उसके साथ तंत्र–मंत्र किया गया. पीड़िता ने बताया कि 21 जनवरी 2025 की ससुरालीजनों ने दोबारा तंत्र साधना शुरू की, विरोध करने पर गला घोंट कर मारने की धमकी देते हुए पंखे से लटकाकर मारने का प्रयास किया.
सीएम ऑफिस जाकर सुसाइड की दी धमकी जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी देकर महिला थाने में 29 मार्च 2026 को एफआईआर दर्ज कराई थी. पूरे मामले की जांच पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट को सौंपी गई थी. मुकदमे में कार्रवाई गुरुवार को विवाहिता पिता व भाई के साथ आत्मदाह करने को पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंच गई.
लोकल इनपुट के जरिए आत्मदाह की जानकारी मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए. विवाहिता को आत्मदाह से रोकने के लिए सचेंडी, कोतवाली, महिला थाने का फोर्स पहुंचा.
पुलिस ने विवाहिता को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मिलने की मांग पर अड़ गई जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने पीड़िता व उसके पिता से पूरे मामले की जानकारी ली. मामले की निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया. जिसके बाद पीड़िता ने चेतावनी दी कि अगर न्याय नहीं मिला तो सीएम ऑफिस जाकर सुसाइड करुंगी.
















Leave a Reply