कानपुर में जर्जर धर्मशाला का छज्जा भरभराकर गिरा, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे राहगीर

Spread the love

कानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बंगाली माहौल में शुक्रवार सुबह एक जर्जर धर्मशाला का छज्जा अचानक गिर गया. गनीमत रही कि उस समय नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने जर्जर भवन को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर आक्रोश जताया है.

सकरी गली में स्थित यह पुरानी धर्मशाला लंबे समय से जर्जर हालत में बताई जा रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि भवन की खराब हालत को लेकर कई बार नगर निगम से शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. शुक्रवार को छज्जा गिरने के बाद क्षेत्रीय लोगों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि धर्मशाला के अन्य हिस्से भी काफी पुराने और कमजोर नजर आ रहे हैं. ऐसे में आसपास रहने वाले लोगों को अब दूसरे हिस्सों के भी गिरने का खतरा सता रहा है. लोगों ने नगर निगम से तत्काल मौके का निरीक्षण कर जर्जर हिस्से को सुरक्षित तरीके से हटाने और हादसे की आशंका को खत्म करने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *