रतलाम में पटरी पर दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, 2 कोच जलकर खाक

Spread the love

MP में रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र से गुजर रही त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) में रविवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे लूणी रीछा और विक्रमगढ़ के बीच हुई, जब ट्रेन दिल्ली की ओर जा रही थी. आग ट्रेन के एसी कोच बी-1 में लगी और देखते ही देखते दो कोच इसकी चपेट में आ गए.

हादसे के बाद ट्रेन में लगे रेलवे के हूटर बजते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया. मौके पर तरंत कार्रवाई करते हुए सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया . शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. 

सभी यात्री सुरक्षित: इस घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए लगभग 68 यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला. सभी यात्रियों को दूसरी बोगियों में शिफ्त किया गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई है. प्रारंभिक जांच और रेलवे मंडल के PRO से प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है.

मौके पर पहुंचे DRM: दुर्घटना की जानकारी मिलते ही, रेलवे प्रशासन तुरंत हाई अलर्ट पर आ गया. दुर्घटना स्थल राजस्थान में कोटा रेलवे मंडल के अधिकार क्षेत्र में आता है. हालांकि रतलाम मंडल मुख्यालय के पास होने पर रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अश्विनी कुमार भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. इस बीच राहत और बचाव कार्यों में सहायता के लिए आज सुबह ही घटनास्थल पर एक दुर्घटना राहत ट्रेन और एक टावर वैगन भेजी गई. अभी तक आग लगने का कारण अज्ञात है. रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और इस समय जांच-पड़ताल करने और राहत कार्य में जुटे हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *