नौतपा में सूर्य देव अपने प्रचंड उर्जा में होते हैं और धरती पर तेज गर्मी बरसाते हैं. ज्योतिष शास्त्र में नौतपा के समय दान-पुण्य करने के बारे में बताया गया है. इस समय के किए दान से सूर्य देव प्रसन्न तो होते ही हैं, साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने लगती है और व्यक्ति को सम्मान और सफलता की प्राप्ति तेजी से होती है. इसके अलावा नौतपा में किए दान से पितृ भी प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं. इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलने वाला है. इस समयावधि में अगर व्यक्ति सूर्य देव के निमित्त 5 चीजों का दान करे तो शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है. आइए जानें कौन सी 5 चीजों का दान करें.
नौतपा में किन चीजों का करें दान?
गेहूं या चावल का दान: नौतपा में जरूरतमंदों या ब्राह्मणों में गेहूं या चावल का दान करें. वैसे तो अन्न दान को उत्तम माना गया है. लेकिन धार्मिक दृष्टिकोण से बात करें तो अनाज का दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और इस दान से पितरों को तृप्ति मिलती है. जिससे सुख में वृद्धि होती है.
खरबूजा का दान: नौतपा में खरबूजे का दान करना अति विशेष माना जाता है. यह दान शुभ फलदायी बताया गया है क्योंकि इस फल में जल की मात्रा सबसे अधिक होती है. जब तरबूजा किसी प्यासे और भूखे व्यक्ति को दान में देते हैं तो उसे तृप्ति तो मिलती है साथ ही सूर्य देव की कृपा भी प्राप्त होती है.
जल का दान: जल दान करना श्रेष्ठ दान माना गया है, वो भी नौतपा की भीषण गर्मी में जब किसी प्यासे को पानी का दान करते हैं तो उसकी आत्मा तृप्त हो जाती है और सूर्य देवता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सम्मान बढ़ता है. मानसिक शांति प्राप्त होती है और जीवन की बाधाओं का अंत है.
शरबत का दान: नौतपा की दोपहर को अगर राहगीरों को शीतल पेय यानी ठंडी शरबत पिलाएं तो कुंडली में चंद्रमा और सूर्य दोनों मजबूत होकर व्यक्ति को शुभ प्रभाव देते हैं. मन शांत होता है और यश की प्राप्ति होती है.
पंखे का दान: नौतपा में हाथ वाले पंखे या बिजली के पंखे का दान करें तो इसके अति शुभ फल प्राप्त होते हैं. किसी मंदिर में, अस्पताल में या गरीबों में यह दान करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं और जीवन से दरिद्रता दूर करते हैं.
















Leave a Reply