गुरुवार का व्रत नौकरी-व्यापार में तरक्की, दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि, आर्थिक संकट दूर करने, संतान प्राप्ति और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखा जाता है. वैसे तो हर गुरुवार भगवान विष्णु की उपासना के लिए श्रेष्ठ है, लेकिन पुरुषोत्तम मास के गुरुवार व्रत का विशेष लाभ होता है. शास्त्रों के अनुसार, पुरुषोत्तम मास का प्रत्येक गुरुवार श्रीहरि की विशेष कृपा पाने के लिए खास है. परंपरानुसार, इस दिन भगवान विष्णु की ऊपासना के साथ कुछ उपाय किए जाएं, तो तरक्की में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं.
बेहद खास हैं केले के पेड़ से जुड़े ये 5 उपाय
हल्दी और केसर- पुरुषोत्तम मास के गुरुवार को सुबह स्नान इत्यादि दैनिक कर्म करने के बाद पीले रंग का कपड़ा पहनें और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें. इसके बाद केले के पेड़ में जल अर्पित करें. साथ ही, उसमें हल्दी और केसर भी अर्पित करें. केले के पेड़ में केसर और हल्दी के इस उपाय को करने से पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
गुड़ और चना- बृहस्पतिवार को केले के पेड़ की पूजा करें और उसमें गुड़ और चने की दाल चढ़ाएं. चूंकि, पीला रंग भगवान विष्णु को प्रिय है इसलिए इन चीजों को केले के पेड़ में अर्पित करने से भगवान विष्णु की कृपा सदैव बरसती रहती है. साथ ही, जीवन की नकारात्मकता दूर होती है.
पीले वस्त्र- गुरुवार का व्रत रखने वालों को इस दिन केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और इसके साथ ही उसमें पीले रंग का वस्त्र लपेटना चाहिए. कहा जाता है कि गुरुवार के दिन इस उपाय को करने से नौकरी-व्यापार से जुड़े कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं, परिणामस्वरूप तरक्की के नए दरवाजे खुल जाते हैं.
घी का दीया- गुरुवार को केले के पेड़ के नीचे एक घी का दीपक जलाएं. साथ ही दीपक में एक सिक्का भी रखें. इतना करने बाद शाम के समय दीपक से उस सिक्के को निकाल लें और उसे तिजोरी में रख दें. मान्यता है कि पुरुषोत्तम मास के गुरुवार को ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं.
कौड़ी- गुरुवार के दिन केले के पेड़ के आसपास साफ-सफाई करें. इसके बाद वहां पर गंगाजल छिड़क दें. इतना कर लेने के बाद के केले के पेड़ की पूजा करें और उसकी जड़ में एक कौड़ी अर्पित करें. शाम के समय उस कौड़ी को उठाकर धन रखने वाले स्थान पर रख दें. कौड़ी के इस उपाय से आमदनी के नए स्रोत बनते हैं और धन में बरकत होती है. यह उपाय करियर में तरक्की के लिए भी खास है.















Leave a Reply