ओमान तट के पास शिप ‘GFS गैलेक्सी’ पर अटैक, 11 भारतीय थे सवार; सभी सुरक्षित

Spread the love

ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज ‘GFS गैलेक्सी’ पर हमला हो गया है. इसमें 11 भारतीय थे सवार थे. इस हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है. जहाज पर सवार 11 भारतीयों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक लापता नागरिक के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

इस वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के बाद भारत सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने आधिकारिक बयान जारी कर ओमान तट पर कमर्शियल जहाज ‘GFS गैलेक्सी’ पर हुए इस हमले की बेहद कड़े शब्दों में निंदा की है.

वैसे इस हमले ने इसलिए भी भारत की चिंताएं बढ़ा दी हैं क्योंकि इस जहाज पर भारतीय नागरिक सवार थे. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, हमला होते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. जहाज पर सवार कुल 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को अब तक सुरक्षित बचा लिया गया है. बेहद दुखद बात यह है कि 1 भारतीय नागरिक अभी भी लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश के लिए समंदर में सघन अभियान चल रहा है.

GFS गैलेक्सी पर हुआ ये हमला कोई इकलौती घटना नहीं है, बल्कि यह अमेरिका और ईरान के बीच तेजी से बढ़ते सैन्य टकराव का नतीजा है. स्थिति तब और गंभीर हो गई जब ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से बंद घोषित कर दिया. चूंकि दुनिया का लगभग 20% कच्चा तेल इसी रास्ते से होकर गुजरता है, इसलिए ईरान के इस कदम से ग्लोबल शिपिंग लेन में भारी रुकावट आने का डर पैदा हो गया है.

ईरान के इस आक्रामक रुख के जवाब में अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरानी ठिकानों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले शुरू कर दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *